लाफिंग बुद्धा रखना क्यों मानते हैं शुभ? कहां रखें, जानिए वास्तु टिप्स

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Jan 2025 3:25 PM

विज्ञापन

Vastu Tips about laughing buddha

Vastu Tips about laughing buddha: लाफिंग बुद्धा को खुशी, समृद्धि और वैभव का प्रतीक माना जाता है. लाफिंग बुद्धा की मूर्तियाँ विभिन्न प्रकार की होती हैं. चीनी परंपरा के अनुसार, प्रत्येक मूर्ति विशेष इच्छाओं की पूर्ति के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है. आज हम आपको यह जानकारी देंगे कि किस मूर्ति का क्या महत्व है.

विज्ञापन

Vastu Tips: लाफिंग बुद्धा, जिसे हंसते हुए बुद्धा के नाम से जाना जाता है, सौभाग्य, समृद्धि और खुशी का प्रतीक है. फेंग शुई के अनुसार, इसे घर, ऑफिस, रेस्तरां या किसी भी ऐसी जगह रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है. इसकी मुस्कुराहट न केवल माहौल को खुशनुमा बनाती है, बल्कि इसे शुभता और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है.आइए, इसकी मान्यताओं और इसे रखने के सही तरीकों के बारे में.

लाफिंग बुद्धा की कहानी

लाफिंग बुद्धा असल में बुदाई (Budai) नामक एक चीनी जेन साधु थे, जो 907 से 923 ईस्वी के बीच लियांग वंश में रहते थे. उनका असली नाम चिएसी था. उनका सादा जीवन, दयालु स्वभाव और हमेशा मुस्कुराता चेहरा उन्हें खास बनाता था. बौद्ध धर्म में उन्हें “बोधिसत्व मैत्रेय” का अवतार माना जाता है, जो भविष्य में दुनिया को शुद्ध धर्म की शिक्षा देंगे.

Sakat Chauth 2025: इस दिन है सकट चौथ, इसलिए रखा जाता है यह व्रत 

क्यों शुभ माने जाते हैं लाफिंग बुद्धा

मान्यता है कि लाफिंग बुद्धा की मूर्ति का पेट रगड़ने से सुख, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य मिलता है. इसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. चीन के प्रसिद्ध मंदिरों, जैसे लिंगयिन मंदिर में, इनकी बड़ी-बड़ी मूर्तियां स्थापित हैं. ये मूर्तियां लकड़ी, संगमरमर, मिट्टी और जेड जैसे विभिन्न सामग्रियों से बनाई जाती हैं.

लाफिंग बुद्धा रखने के वास्तु टिप्स

मुख्य दरवाजे के सामने
लाफिंग बुद्धा को मुख्य दरवाजे के सामने अंदर की ओर रखते हैं. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है.

दिशा का ध्यान रखें

इसे पूर्व, उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें.
पढ़ाई या काम की मेज पर: इसे स्टडी टेबल या ऑफिस डेस्क पर रखने से ध्यान और उत्पादकता बढ़ती है.

खाली जमीन पर न रखें

इसे हमेशा एक ट्रे, स्टूल या pedestal पर रखें.
अलग-अलग रूपों के लिए अलग जगह: खड़े बुद्धा को समृद्धि के लिए लिविंग रूम में पूर्व दिशा की ओर रखें. बैठा बुद्धा प्रेम और शांति के लिए बेडरूम में रखें.
दान और सकारात्मकता: इसे रसोई, बाथरूम या जूतों के पास न रखें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola