Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह पर लग रहा है भद्रा, जानें किस तरह से होंगे सारे रीति-रिवाज

Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Oct 2025 1:45 PM

विज्ञापन

भद्रा काल में तुलसी विवाह 2025

Tulsi Vivah 2025: साल 2025 में तुलसी विवाह के दौरान भद्रा काल की वजह से लोगों में उलझन है. भद्रा लगने के कारण शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं, इसलिए विवाह अगले दिन किया जाएगा. जानिए, इस पवित्र दिन के सभी रीति-रिवाज.

विज्ञापन

Tulsi Vivah 2025 date, shubh muhurat: तुलसी विवाह एक खास पूजा है, जिसमें मां तुलसी और भगवान विष्णु का विवाह होता है. इस दिन शादी की तरह सारे रीति-रिवाज़ किए जाते हैं — जैसे कन्यादान, पूजन और मंगल गीत गाना. माना जाता है कि मां तुलसी, देवी लक्ष्मी का रूप हैं, जो वृंदा के रूप में जन्मी थीं. इस दिन तुलसी का पौधा दुल्हन माना जाता है और भगवान विष्णु को शालीग्राम के रूप में दूल्हा माना जाता है. महिलाएं भजन और शादी के गीत गाती हैं, और मंगलाष्टक मंत्र बोले जाते हैं. लेकिन इस साल तुलसी विवाह के दिन “भद्रा” नाम की एक ज्योतिषीय बाधा आ रही है, जिससे लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि सही तारीख पर विवाह पूजा कब करनी चाहिए.

कल है देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi Date 2025)

देवउठनी एकादशी 1 नवंबर 2025 को है. यह तिथि सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी और 2 नवंबर की शाम 7 बजकर 32 मिनट तक रहेगी. इसके बाद 2 नवंबर की सुबह 7 बजकर 31 मिनट से द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 3 नवंबर की सुबह 5 बजकर 7 मिनट तक चलेगी. इसलिए देवउठनी एकादशी 1 नवंबर को मनाई जाएगी और तुलसी विवाह 2 नवंबर 2025 को होगा. ध्यान रहे, 1 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे से रात 2:56 बजे तक भद्रा काल रहेगा. भद्रा के समय कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता, इसलिए तुलसी विवाह अगले दिन यानी 2 नवंबर को किया जाएगा.

ये भी देखें:  इस दिन है तुलसी विवाह, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

तुलसी विवाह (2 नवंबर 2025) के शुभ मुहूर्त (Tulsi Vivah Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:50 से 5:42 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:42 से दोपहर 12:26 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 1:55 से 2:39 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:35 से 6:01 बजे तक
  • अमृत काल: सुबह 9:29 से 11:00 बजे तक
  • त्रिपुष्कर योग: सुबह 7:31 से शाम 5:03 बजे तक
  • इन मुहूर्तों में तुलसी विवाह करना सबसे शुभ माना गया है.

यह भी पढ़ें– Dev Uthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी का पारण कब, जानें इस दिन दान का महत्व

ये भी पढ़े : Vishnu Chalisa

ये भी पढ़े : Tulsi Ji Ki Aaarti

ये भी पढ़े : Lakshmi ji ki aarti

ये भी पढ़े : Ganesh Chalisa

ये भी पढ़ेMaata Laxmi Mantra

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola