Tulsi Pujan Diwas 2025: संकट से पहले संकेत देती हैं तुलसी माता, जानें पूजा का महत्व और विधि
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Dec 2025 11:21 AM
तुलसी माता की पूजा का महत्व
Tulsi Pujan Diwas 2025: हिंदू धर्म में आस्था और सुरक्षा का विशेष पर्व माना जाता है. मान्यता है कि तुलसी माता घर में आने वाले संकटों के संकेत पहले ही दे देती हैं. इस दिन विधि-विधान से तुलसी पूजन करने से नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है.
Tulsi Pujan Diwas 2025: हिंदू धर्म में तुलसी को केवल एक पौधा नहीं, बल्कि माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है. इसी कारण तुलसी की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है. हर साल 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है. शास्त्रों में मान्यता है कि जिस घर में तुलसी फलती-फूलती है, वहां निवास करने वाले लोगों पर कोई बड़ा संकट नहीं आता.
संकट से पहले चेतावनी देती हैं तुलसी माता
धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि तुलसी माता घर में आने वाले संकटों के संकेत पहले ही दे देती हैं. माना जाता है कि यदि किसी परिवार पर विपत्ति आने वाली होती है, तो सबसे पहले उस घर की तुलसी मुरझाने लगती है या नष्ट हो जाती है. इसे लक्ष्मी के घर से प्रस्थान का संकेत माना जाता है, जिसके बाद दरिद्रता और परेशानियां बढ़ने लगती हैं.
तुलसी पूजन दिवस का धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व
हर वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला तुलसी पूजन दिवस यह याद दिलाता है कि तुलसी धरती के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आयुर्वेद में तुलसी को अमृत तुल्य औषधि कहा गया है. इसका नियमित सेवन शरीर को रोगों से बचाता है, मानसिक शांति देता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है.
भगवान विष्णु की पूजा बिना तुलसी दल के अधूरी मानी जाती है, इसलिए वैष्णव परंपरा में तुलसी का विशेष स्थान है.
ये भी देखें: आने वाला है तुलसी पूजन दिवस, जानिए धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व
तुलसी पूजन की सरल और शुभ विधि
- तुलसी पूजन दिवस के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और शुद्ध वस्त्र धारण करें.
- तुलसी के पौधे की साफ-सफाई करें और उसके चारों ओर रंगोली व फूलों से सजावट करें.
- जल अर्पित करें, दीपक जलाएं और कुमकुम अर्पित करें.
- तुलसी माता को 16 श्रृंगार, पंचामृत, फल, मिठाई और माला अर्पित करें.
- पूजा के दौरान वैदिक मंत्रों का जाप करें, इससे पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है.
- अंत में आरती कर प्रसाद वितरित करें.
दान-पुण्य का विशेष महत्व
इस दिन जरूरतमंदों की सहायता करना, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना और समाज सेवा करना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है.
तुलसी पूजन से मिलने वाले लाभ
तुलसी की नियमित पूजा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, सुख-समृद्धि बढ़ती है और परिवार में शांति बनी रहती है. साथ ही यह आध्यात्मिक और स्वास्थ्य दोनों दृष्टि से अत्यंत लाभकारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










