आज 17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Published by : Neha Kumari Updated At : 16 Feb 2026 8:31 AM

विज्ञापन

सूर्य ग्रहण 2026

Surya Grahan: साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. ऐसे में क्या इसका सूतक काल भारत में मान्य होगा? सूर्य ग्रहण की अवधि कितने बजे तक रहेगी और यह किन-किन देशों में दिखाई देगा? आइए इन सभी सवालों के जवाब विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज 17 फरवरी को लगने वाला है. यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे अग्नि वलय, आग का छल्ला या रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है. इसमें सूर्य के चारों ओर एक चमकदार वलय यानी अंगूठी जैसी आकृति दिखाई देती है. यह तब होता है जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता है.

सूर्य ग्रहण का समय

  • सूर्य ग्रहण प्रारंभ: 17 फरवरी 2026, मंगलवार, दोपहर 03:26 बजे
  • सूर्य ग्रहण समाप्त: 17 फरवरी 2026, शाम 07:57 बजे
  • सूर्य ग्रहण की कुल अवधि: 4 घंटे 31 मिनट

क्या भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

साल 2026 के फरवरी महीने में लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिस कारण भारत पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

क्या भारत में लागू होगा सूर्य ग्रहण का सूतक काल?

चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल नहीं माना जाएगा.

क्या सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे?

मंदिरों के कपाट केवल उसी स्थिति में बंद किए जाते हैं जब सूर्य ग्रहण दिखाई दे और सूतक काल लागू हो. इस बार चूंकि ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए मंदिर सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे.

किस-किन देशों में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा?

इस बार सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अर्जेंटीना और चिली के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा.

सूर्य ग्रहण क्यों लगता है?

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है. यह तब होता है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं, जिससे पृथ्वी पर सूर्य की रोशनी नहीं पहुँच पाती. यह घटना हमेशा अमावस्या के दिन होती है.

सूर्य ग्रहण के समय क्या करना चाहिए?

यदि सूर्य ग्रहण दिखाई दे और सूतक काल मान्य हो, तो कुछ विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए:

  • ग्रहण के समय जागते हुए भगवान का नाम जाप करना चाहिए.
  • भोजन और जल में तुलसी के पत्ते डालकर रखना चाहिए ताकि भोजन शुद्ध रहे.
  • घर के बाहर जाने से बचना चाहिए.
  • गर्भवती महिलाओं को इस दिन खासकर घर के अंदर रहना चाहिए. कहते हैं कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जिसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

सूर्य ग्रहण के समय क्या नहीं करना चाहिए?

  • सूर्य ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए.
  • ग्रहण के दौरान किसी भी तरह की नुकीली चीज़ें जैसे चाकू, कैंची, सुई का उपयोग नहीं करना चाहिए.
  • सूर्य ग्रहण के समय भोजन नहीं करना चाहिए.
  • सूर्य ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए, क्योंकि इससे आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

यहां भी पढ़ें: Surya Grahan 2026: इस दिन लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत में ‘रिंग ऑफ फायर’ दिखाई देगा या नहीं

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola