आज सोम प्रदोष व्रत के दिन बना है दिव्य संयोग, इस मुहूर्त में करें पूजा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Jan 2025 8:13 AM

विज्ञापन

Som Pradosh Vrat 2025

Som Pradosh Vrat 2025: जनवरी महीने का दूसरा प्रदोष व्रत आज सोमवार 27 जनवरी को मनाया जाएगा. माघ मास में आने वाला यह प्रदोष व्रत अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस बार का प्रदोष व्रत कई दृष्टियों से विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

विज्ञापन

Som Pradosh Vrat 2025: यदि सोमवार को त्रयोदशी तिथि आती है, तो इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है. आज साल का पहला सोम प्रदोष व्रत है. कहा जाता है कि जो व्यक्ति इस व्रत में शिव की साधना विधिपूर्वक करता है, उसके सभी संकट भोलेनाथ दूर कर देते हैं. सोम प्रदोष व्रत पर इस बार शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है, यहां जानें

सोम प्रदोष व्रत करने से तीन व्रतों का लाभ प्राप्त होगा

इस बार प्रदोष व्रत करने वाले भक्तों को एक साथ दो व्रतों का लाभ मिलने की संभावना है. दरअसल, 27 जनवरी को शाम 8 बजकर 35 मिनट पर त्रयोदशी के बाद चतुर्दशी तिथि भी प्रारंभ हो रही है. इस कारण इस दिन व्रत करने से चतुर्दशी का पुण्य भी प्राप्त होगा. शास्त्रों में यह उल्लेखित है कि त्रयोदशी के बाद मध्य रात्रि में चतुर्दशी आने पर इस दिन शिवरात्रि का व्रत करना अत्यंत लाभकारी होता है. इस बार भी यही स्थिति रहेगी, जिससे व्रति भक्तों को शिवरात्रि का पुण्य भी प्राप्त होगा. माघ मास की इस शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ का तिलक हुआ था, इसलिए इस चतुर्दशी और शिवरात्रि का महत्व महाशिवरात्रि के समान माना गया है. हालांकि, जो भक्त केवल चतुर्दशी का व्रत करते हैं, उन्हें 28 जनवरी को व्रत करना चाहिए, क्योंकि इस दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक चतुर्दशी तिथि विद्यमान रहेगी. इस चतुर्दशी को नरक निवारण चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है.

Aaj Ka Rashifal 27 January 2025: मकर राशि वालों को वाहन सुख और यात्रा का आनंद मिलेगा, जानें आज 27 जनवरी 2025 का राशिफल

सोम प्रदोष व्रत का महत्व

सोम प्रदोष व्रत का पालन करने से इच्छाओं की पूर्ति होती है. इसके अतिरिक्त, संतान से संबंधित सभी इच्छाओं की पूर्ति इस दिन की जा सकती है. सोम प्रदोष के अवसर पर चंद्रमा से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए भोलेनाथ का दूध से अभिषेक करने का विधान है. वैवाहिक जीवन में सुख-शांति प्राप्त करने के लिए सोम प्रदोष व्रत का अनुष्ठान अवश्य करना चाहिए.

सोम प्रदोष व्रत की विधि

प्रदोष व्रत के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान करें और शिवजी का ध्यान करें. इसके बाद पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें. फिर एक मंडप तैयार करें और रंगोली बनाकर दीप जलाएं. कुश के आसन पर पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुंह करके पूजा करें. इस दिन कुछ विशेष वस्तुओं का दान अवश्य करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola