Shefali Jariwala की मौत को लेकर Paras Chhabra ने की थी चौंकाने वाली भविष्यवाणी

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Shefali Jariwala death Prediction

Shefali Jariwala Death Prediction: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पारस छाबड़ा ने उनकी कुंडली के आधार पर 'अचानक मौत' की चौंकाने वाली भविष्यवाणी की थी. पारस की यह बात अब हैरान कर रही है, क्योंकि उनकी भविष्यवाणी सच होती दिख रही है.

विज्ञापन

Shefali Jariwala Death Prediction: मशहूर अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का बीती रात मुंबई में निधन हो गया.42 वर्षीय शेफाली फिट और स्वस्थ जीवनशैली के लिए जानी जाती थीं. शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत का संभावित कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है, हालांकि इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. उनके अचानक निधन की खबर ने फैन्स और इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है.

छाबड़ा के पॉडकास्ट का एक पुराना वीडियो वायरल

इस दौरान पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कुंडली के आधार पर शेफाली जरीवाला की ‘अचानक मौत’ की ओर इशारा किया था. उनकी इस भविष्यवाणी को सुनकर नेटिज़न्स भी हैरान रह गए.

पारस nने जताई थी ये चिंता

पारस ने कहा था, “आपके आठवें भाव में चंद्र, बुध और केतु स्थित हैं. चंद्र और केतु का संयोजन बेहद नकारात्मक माना जाता है। यह भाव हानि, आकस्मिक मृत्यु, प्रसिद्धि, रहस्यों और तांत्रिक गतिविधियों से जुड़ा होता है. इसके साथ बुध की उपस्थिति मानसिक तनाव, तंत्रिका संबंधी समस्याओं की ओर इशारा करती है.”

अब शेफाली जरीवाला के 42 वर्ष की उम्र में हुए निधन के बाद, लोग पारस की इस भविष्यवाणी को चौंकाने वाली सटीकता मान रहे हैं.

जन्म कुंडली में आठवां भाव बताता है ये बात

जन्म कुंडली में आठवां भाव रहस्य, अचानक घटनाएं, दीर्घकालिक रोग, मृत्यु, पुनर्जन्म, तंत्र-मंत्र, मानसिक गहराई और शोध से जुड़ा होता है. जब इस भाव में चंद्र, बुध और केतु स्थित हों, तो व्यक्ति के जीवन पर गहरा और जटिल प्रभाव पड़ता है.

चंद्र करता है इन चीजों का प्रतिनिधित्व

चंद्र मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है. आठवें भाव में चंद्र का होना व्यक्ति को मानसिक रूप से अस्थिर, अत्यधिक संवेदनशील और भीतर से डरपोक बना सकता है. ऐसा जातक अक्सर चिंता और अवसाद से ग्रस्त रह सकता है.

बुध है इन चीजों से संबंधित

बुध, जो तर्क, संवाद और नर्वस सिस्टम से संबंधित होता है, आठवें भाव में मानसिक विश्लेषण की प्रवृत्ति देता है. जातक गूढ़ विषयों, मनोविज्ञान, या रिसर्च में रुचि रख सकता है. लेकिन यदि बुध पीड़ित हो, तो तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं, भ्रम और निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है.

केतु का जीवन पर प्रभाव

केतु एक रहस्यात्मक और आध्यात्मिक ग्रह है. यह भौतिकता से अलगाव, गहरे रहस्य, और आध्यात्मिक खोज की भावना पैदा करता है. आठवें भाव में इसका होना जातक को तंत्र, साधना या अतींद्रिय शक्तियों की ओर आकर्षित कर सकता है, लेकिन साथ ही अचानक घटनाएं या नुकसान का कारण भी बन सकता है.

जब ये तीनों ग्रह एक साथ आठवें भाव में हों, तो यह योग जातक को गूढ़ ज्ञान और आंतरिक शक्ति देने वाला हो सकता है, लेकिन मानसिक अशांति, स्वास्थ्य समस्याएं (जैसे मिर्गी या नर्वस डिसऑर्डर) और जीवन में अप्रत्याशित मोड़ भी ला सकता है. उचित ज्योतिषीय उपाय और जीवनशैली में संतुलन बनाकर इन प्रभावों को नियंत्रित किया जा सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola