Shardiya Navratri 2025 Day 3: इस बार दो दिनों तक कर सकते हैं मां चंद्रघंटा की आराधना, जानें कैसे बना नवरात्रि के तीसरे दिन तृतीया तिथि और चतुर्थी तिथि का अद्भुत संयोग

Published by :Shaurya Punj
Published at :24 Sep 2025 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Day 3 for two days

इस नवरात्रि मां चंद्रघंटा की पूजा होगी दो दिन

Shardiya Navratri 2025 Day 3: इस बार शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन एक दुर्लभ संयोग बना है. तृतीया और चतुर्थी तिथि के मिलन से मां चंद्रघंटा की पूजा 24 और 25 सितंबर, दो दिनों तक की जा सकती है. जानें इस अद्भुत संयोग का महत्व, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में.

विज्ञापन

Shardiya Navratri 2025 Day 3: देशभर में शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है. नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है. इस दौरान साधक उपवास, पूजा, हवन और मंत्रजप से देवी मां की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं. नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा का विशेष महत्व होता है.

दो दिनों तक मां चंद्रघंटा की पूजा

इस बार नवरात्रि में एक दुर्लभ और अद्भुत संयोग बन रहा है. तिथि परिवर्तन के कारण मां चंद्रघंटा की पूजा 24 सितंबर और 25 सितंबर 2025, दोनों दिन की जाएगी. सामान्यत: नवरात्रि का तीसरा दिन आश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है, लेकिन इस वर्ष तृतीया और चतुर्थी तिथियों के संयोग के चलते मां चंद्रघंटा की आराधना लगातार दो दिनों तक होगी. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह संयोग अत्यंत दुर्लभ और अत्यधिक शुभ फलदायी माना जाता है.

मां चंद्रघंटा की पूजा का महत्व

मां चंद्रघंटा का स्वरूप शक्ति, साहस और शांति का प्रतीक है. उनकी पूजा से साधक के जीवन में भय, बाधाएं और नकारात्मकता दूर होती हैं तथा यश, कीर्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है. नवरात्रि के तीसरे दिन उनका पूजन विशेष फल प्रदान करने वाला माना गया है.

यह भी पढ़ें: आज शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन बन रहा है बुधादित्य योग और रवि योग का विशेष संयोग

पूजन के शुभ मुहूर्त (24 सितंबर 2025)

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:35 बजे से 05:23 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:14 बजे से 03:02 बजे तक
  • अमृत काल: सुबह 09:11 बजे से 10:57 बजे तक

साधक अपनी सुविधा अनुसार इन मुहूर्तों में मां चंद्रघंटा की पूजा, मंत्रजप और आरती कर सकते हैं. मान्यता है कि इस समयावधि में की गई पूजा से मां दुर्गा की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता आती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola