ePaper

शनिवार की रात करें ये उपाय, करें शनिदेव को खुश

Updated at : 19 Apr 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
Shani Upay in Hindi

Shani Upay in Hindi

Shanivar Upay: शनिवार को शनिदेव को खुश करने के लिए कुछ खास उपाय किया जाता है. आज हार आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिससे शनि दोष दूर होता है. आइए जानें शनिवार की रात किन उपायों को करें.

विज्ञापन

Shanivar Upay; शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है. वे कर्मों के फल देने वाले हैं और हर व्यक्ति को उसके कार्यों के अनुसार परिणाम प्रदान करते हैं. यदि किसी पर शनि की कृपा होती है, तो वह निर्धनता से समृद्धि की ओर बढ़ सकता है, लेकिन यदि शनि नाराज हो जाएं, तो जीवन में कई कठिनाइयाँ, दुख और असफलताएँ उत्पन्न हो सकती हैं. इसलिए शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है, और विशेषकर शनिवार की रात कुछ विशेष उपाय करने से शनि देव की कृपा शीघ्र प्राप्त की जा सकती है.

शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय

सरसों के तेल का दीप जलाएं

शनिवार की रात पीपल के वृक्ष के नीचे या घर के दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीप जलाएं. दीपक में काले तिल डालकर शनिदेव का ध्यान करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें.

इन राशियों की कुंडली में सक्रिय होगा कालसर्प योग

हनुमान जी की पूजा करें

शनिदेव हनुमान जी के भक्तों से प्रसन्न होते हैं. शनिवार की रात हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें. हनुमान मंदिर जाकर चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें.

जरूरतमंदों को दान करें

शनिवार की रात किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को काले वस्त्र, काला चना, काली उड़द, या सरसों का तेल दान करें। इससे शनि दोष में कमी आती है और जीवन में स्थिरता प्राप्त होती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola