शनि प्रदोष व्रत पर बन रहा है शुभ योग, जानें किस मुहूर्त में करें पूजा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Jan 2025 8:20 AM

विज्ञापन

Shani Pradosh Vrat 2025

Shani Pradosh Vrat 2025: नए साल यानी 2025 का पहला प्रदोष व्रत पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाएगा. यह व्रत शनिवार के दिन पड़ने के कारण शनि प्रदोष व्रत कहलाता है. इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से दुखों का निवारण होता है और संतान सुख की प्राप्ति होती है. संतानहीन व्यक्तियों को इस शनि प्रदोष व्रत का पालन अवश्य करना चाहिए.

विज्ञापन

Shani Pradosh Vrat 2025: प्रदोष का व्रत चन्द्रमास की दोनों त्रयोदशी को करने का प्रावधान है. पहला प्रदोष शुक्लपक्ष के समय तथा दूसरा कृष्णपक्ष के समय प्रदोष व्रत किया जाता है. प्रदोष व्रत पुत्र की प्राप्ति के लिए किया जाता है. मान्यता यह है प्रदोष व्रत करने से भगवान शंकर प्रसन्न होते है. आपके सभी मनोकामना पूर्ण करते है. पंचांग के अनुसार नया साल 2025 का पहला मासिक प्रदोष व्रत 11 जनवरी को किया जायेगा. प्रदोष व्रत अगर शनिवार को पड़ने के कारण पौष शुक्ल प्रदोष को शनि प्रदोष के नाम से जाना जायेगा.

इस दिन भगवन शिव तथा माता पार्वती के पूजन के लिए विशेष दिन माना जाता है इस दिन कई शुभ मुहूर्त बन रहा है जैसे स्वार्थ सिद्ध योग के साथ अमृत योग बन रहा है.

जाने पौष शनि प्रदोष के पूजन का शुभ मुहूर्त

11 जनवरी 2025 दिन शनिवार प्रदोष पूजा का मुहूर्त
संध्या 05 :18 मिनट से 07 :58 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग 11 जनवरी 2025
सुबह 6:30 से 12: 29 दोपहर तक

लोहड़ी का पंजाबी समुदाय में है बड़ा महत्व, यहां से जानें

अमृत योग

जनवरी 11, 2025, शनिवार
06:37 सुबह से 12:29 दोपहर तक

शनि प्रदोष के दिन शनि को करें प्रसन्न

शनि की साढ़ेसाती तथा ढैया से परेशान है शनि प्रदोष के दिन भगवन शनि का पूजन करें तथा शनि के मंत्र का जाप करने से शनि के प्रभाव को कम किया जा सकता है.अपने कार्य को अनुकूल बना सकते है. किसी दाम्पत्य जीवन में संतान होने में देर हो रही है शनि प्रदोष को व्रत तथा पूजन करने से संतान का प्राप्ति होता है .

पौष शनि प्रदोष को शनि को क्या भोग लगाएं

पौष माह के शुक्लपक्ष के प्रदोष को शनि को प्रसन्न के लिए तील और गुड से बने वस्तु का भोग लगाए ,काला कपड़ा दान करें ,सरसों के तेल का दान करें.

भगवन शिव को करें प्रसन्न

पौष शुक्ल प्रदोष के दिन भगवन शिव को प्रसन्न करने के लिए महामृतुंजय का पाठ करें,शिव चालीसा पढ़े ,बेलपत्र पर चंदन से राम नाम लिखकर भगवन शिव को अर्पित करें इससे आयु की वृद्धि होती है, व्यक्ती स्वस्थ्य रहता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola