Shani Amavasya 2025 Date: इस दिन है शनि अमावस्या, जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त, शिव योग और पूजा मंत्र
Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Aug 2025 2:11 PM
Shani Amavasya 2025 Date (AI Generated Image)
Shani Amavasya 2025: शनि अमावस्या का दिन भगवान शनि और शिव की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन विशेष योग और मंत्र जाप से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. जानें इस वर्ष की सही तिथि, मुहूर्त, योग और पूजा विधि.
हिंदू पंचांग में शनि अमावस्या का दिन अत्यंत पवित्र और विशेष माना जाता है. यह दिन भगवान शनि देव की उपासना के लिए समर्पित होता है, जो कर्म, अनुशासन, कठिनाइयों और जीवन के संतुलन के प्रतीक हैं. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा भी विशेष फलदायी होती है, जिससे जीवन की बाधाएं दूर होकर सुख-समृद्धि आती है.
शनि अमावस्या आत्मनिरीक्षण, मानसिक शांति और आध्यात्मिक शुद्धि का श्रेष्ठ समय माना जाता है. इस अवसर पर श्रद्धालु पवित्र नदियों जैसे गंगा में स्नान, ध्यान और दान-पुण्य का कार्य करते हैं.
इस दिन से से शुरू है पितृ पक्ष, जानें श्राद्ध और पिंडदान में अंतर
शनि अमावस्या 2025 की तिथि व समय
पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि 22 अगस्त 2025 को सुबह 11:55 बजे प्रारंभ होगी और 23 अगस्त 2025 को सुबह 11:35 बजे समाप्त होगी. उदय तिथि के अनुसार मुख्य पर्व 23 अगस्त को मनाया जाएगा.
- सूर्योदय: 05:16 AM
- सूर्यास्त: 06:02 PM
- ब्रह्म मुहूर्त: 03:46 AM – 04:31 AM
- विजय मुहूर्त: 01:47 PM – 02:38 PM
- संध्या समय: 06:02 PM – 06:24 PM
- निशिता मुहूर्त: 11:17 PM – 12:02 AM
विशेष योग
इस वर्ष शनि अमावस्या के दिन शिव योग का विशेष संयोग बन रहा है, जो रात 12:54 बजे तक रहेगा. इसके साथ दिन में पारिघ योग भी रहेगा, जो दोपहर 01:20 बजे समाप्त होगा. इन योगों में भगवान शिव और शनि देव की आराधना करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है.
शुभ मंत्र जाप
इस दिन निम्न मंत्रों का जाप अत्यंत लाभकारी माना गया है—
- ॐ नमः शिवाय
- ॐ महादेवाय विद्महे रुद्रमूर्तये धीमहि तन्नः शिवः प्रचोदयात्
- ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्
- ॐ शं नो देविरभिष्ठय आपो भवंतु पीतये. शं यो रभि श्रवंतु नः
इसके अलावा श्रद्धालु शनि स्तोत्र, शनि चालीसा या हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं, जिससे जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है.
जन्मकुंडली, वास्तु, एवं व्रत-त्योहार संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










