शनि अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृदोष होगा दूर, जानें शुभ तिथि और संयोग

Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Mar 2025 8:20 AM

विज्ञापन

Shani Amavashya 2025

Shani Amavashya 2025: शनि अमावस्या के अवसर पर शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे. इस राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर विभिन्न भावनात्मक प्रभाव पड़ेगा. कई राशियों के जातकों को इससे लाभ प्राप्त होगा. इन जातकों के जीवन में एक नई शुरुआत होगी और उनके सभी अधूरे कार्य पूर्ण होंगे.

विज्ञापन

Shani Amavashya 2025: सनातन धर्म में शनि देव की आराधना का अत्यधिक महत्व है. उनका नाम सुनते ही लोग भयभीत हो जाते हैं. शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है, और उनकी पूजा विशेष रूप से शनिवार के दिन की जाती है. इस दिन भक्तजन महादेव और राम भक्त हनुमान की भी आराधना करते हैं. इसके अतिरिक्त, शनि अमावस्या पर पूजा-पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इस अवसर पर गंगा स्नान का आयोजन किया जाता है, साथ ही पितरों का तर्पण और पिंडदान भी किया जाता है.

शनि अमावस्या पर क्या करें

शनि अमावस्या के दिन नदी या तालाब में स्नान, दान और पितृ तर्पण का विशेष महत्व है. जो लोग पितृ दोष से ग्रसित हैं, जिनकी उन्नति नहीं हो रही है या परिवार में कलह बढ़ रहा है, उनके लिए शनि अमावस्या पर पितृ की शांति के लिए पिंडदान और दान करने से परिवार में शांति बनी रहती है और पितृ प्रसन्न होते हैं, जिससे धन में वृद्धि होती है.

क्या आपकी कुंडली में हैं सुखी वैवाहिक जीवन के संकेत? जानें विशेष योग

शनि अमावस्या कब है

अमावस्या तिथि का आरंभ 28 मार्च 2025, शुक्रवार को रात्रि 06:43 बजे से होगा.
अमावस्या तिथि का समापन 29 मार्च 2025, शनिवार को 04:33 बजे तक होगा.

शनि के अशुभ प्रभाव को दूर करें

यदि आप जन्मकुंडली में अशुभ ग्रहों से परेशान हैं, मासिक स्थिति ठीक नहीं है, और कार्य में मेहनत करने के बावजूद परिणाम अनुकूल नहीं मिल रहा है, तो शनि अमावस्या के दिन भगवान शनि के मंत्र का जाप करें और काले कपड़े का दान करें. 8 नंबर का चप्पल किसी गरीब व्यक्ति को दान करें, साथ ही काला तिल या काला उरद भी दान करें.

शनि अमावस्या पर करें ये उपाय

  • शनि अमावस्या के दिन जरूरतमंदों को भोजन कराने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इस दिन दान का विशेष महत्व है.
  • इस दिन काली चींटी को आटे में चीनी मिलाकर खिलाना चाहिए, इससे आपके रुके हुए कार्य पुनः प्रारंभ हो जाते हैं.
  • शनि मंत्र का जाप करें और काले कपड़े का दान करें.
  • यदि विवाह में कोई बाधा आ रही है, तो शनि अमावस्या के दिन कौवे को चावल के भात में दूध मिलाकर खिलाने से विवाह में आ रही बाधा दूर हो जाएगी.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola