ePaper

इस साल कब से शुरू होगा सावन का महीना, जानें कितने सोमवार कर पाएंगे भोलेनाथ की भक्ति

Updated at : 14 May 2025 2:45 PM (IST)
विज्ञापन
Sawan 2025

Sawan 2025

Sawan 2025 Starting date: सावन का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. इस माह में भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि सावन माह में नियमित रूप से पूजा करने और शिवलिंग पर जल अर्पित करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है.

विज्ञापन

Sawan 2025 Starting date: सावन का महीना शिव भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. इस समय भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना शुभ फलदायी माना जाता है. सोमवार का उपवास करने से वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होती है. इसके अलावा, कुंआरी लड़कियों को अपने मनपसंद वर की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर अंशुल त्रिपाठी से कि इस वर्ष सावन का महीना कब से शुरू हो रहा है और इस बार कितने सोमवार पड़ रहे हैं.

कब से शुरू होगा सावन का महीना

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 11 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत होगी और 9 अगस्त को श्रावणी पूर्णिमा, जो रक्षाबंधन का दिन है, पर इसका समापन होगा. इस एक महीने के दौरान, देशभर से हजारों भक्त प्रतिदिन भगवान महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर आएंगे.

Nirjala Ekadashi 2025 व्रत में क्या एक बूंद पानी भी पीना मना है? नियम जानकर चौंक जाएंगे

साल 2025 में कितने सोमवार

इस बार सावन में 4 सोमवार पड़ेंगे.

सावन सोमवार व्रत 2025 तारीख

  • 14 जुलाई को – सावन का पहला सोमवार व्रत
  • 21 जुलाई को – सावन का दूसरा सोमवार व्रत
  • 28 जुलाई को – सावन का तीसरा सोमवार व्रत
  • 04 अगस्त को – सावन का चौथा सोमवार व्रत

सावन माह में शिवजी की पूजा विधि

सावन के महीने में भोलेनाथ की पूजा के लिए सूर्योदय से पूर्व जागें. इसके बाद स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें. फिर शिवलिंग पर दूध और जल से अभिषेक करें. इसके पश्चात भोलेनाथ को भांग, धूतरा, बेलपत्र, मिठाई, फूल और फल अर्पित करें. भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें और अंत में महादेव की आरती करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola