Sawan 2025: शिवलिंग पर एक लोटा जल, श्रद्धा, सेवा और संवेदना का प्रतीक

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Jul 2025 9:51 AM

विज्ञापन

Sawan 2025 shivling water

Sawan 2025: सावन  में शिवलिंग पर एक लोटा जल चढ़ाना केवल धार्मिक कर्मकांड नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा और संवेदना का प्रतीक है. यह साधारण-सा जल अर्पण, आत्मशुद्धि, करुणा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का सूचक बन जाता है. सावन हमें भीतर से शिवमय होने की प्रेरणा देता है.

विज्ञापन

Sawan 2025:  सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और जलाभिषेक की अद्वितीय परंपरा से जुड़ा हुआ है. इस दौरान देशभर में शिवालयों में भक्तों की चहल-पहल देखने को मिलती है. श्रद्धालु रुद्राभिषेक करते हैं, कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं और आस्था से लोटा-लोटा जल शिवलिंग पर अर्पित करते हैं. ऋषियों ने सावन में जल चढ़ाने की जो व्यवस्था बनाई, उसके पीछे केवल धार्मिक नहीं, बल्कि गहरे आध्यात्मिक और प्रकृति से जुड़े कारण भी हैं.

सावन है शिव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महीना

सबसे पहला कारण है भगवान शिव के प्रति आभार प्रकट करना, जिनके जटाओं में गंगा विराजती हैं और जो इस तपती धरती को राहत देने वाले सावन माह के देवता माने जाते हैं. मान्यता है कि इस पावन महीने में शिव कैलाश से उतरकर धरती पर आते हैं और जनसामान्य के बीच रहते हैं. यह हमें सिखाता है कि चाहे कोई कितना भी ऊँचा क्यों न हो, उसे समाज से जुड़कर रहना चाहिए ताकि उसका लाभ सभी को मिल सके.

जहां प्रवाह है, वहीं पवित्रता है

जिस प्रकार आकाश सावन में वर्षा कर धरती और जीवन को तृप्त करता है, उसी तरह हमें भी अपने भीतर की करुणा और संवेदना को प्रवाहित करना चाहिए. एक लोटा जल चढ़ाने का वास्तविक अर्थ यही है कि हम दूसरों के जीवन को शीतलता दें, उनकी पीड़ा में सहभागी बनें. जहां प्रवाह होता है, वहीं पवित्रता होती है—चाहे वह नदी का जल हो या हमारे हृदय की संवेदनाएं. स्थिरता और संग्रह हमें जड़ बना देती है, जबकि प्रवाह जीवन में ऊर्जस्विता लाता है.

सावन में उमड़ते-घुमड़ते बादल केवल वर्षा के सूचक नहीं, बल्कि वे मंत्रोच्चारण जैसे प्रतीत होते हैं. जब वे गरजते हैं, तब किसान खेतों में उनका स्वागत करते हुए खेती में जुट जाते हैं. यह एक अनुपम तालमेल है प्रकृति और पुरुषार्थ का.

सावन का समर्पणमय संदेश

सावन का महीना केवल शिव आराधना का समय नहीं, बल्कि यह हमें यह भी सिखाता है कि जैसे समुद्र बादलों के रूप में धरती पर जल लौटाता है, वैसे ही हमें भी माता-पिता, समाज और प्रकृति के प्रति अपने ऋण को समझना चाहिए. यह महीना हमें त्याग, करुणा, सेवा और आत्मशुद्धि की राह दिखाता है. शिव मंदिरों में बहती जलधाराएं और मंत्रों की ध्वनि हमें स्मरण कराती हैं कि यदि जीवन में पवित्रता चाहिए तो उसे प्रेम, स्नेह और संवेदना से सींचना होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola