Sawan 2025 Mangala Gauri Vrat: सावन में क्यों रखा जाता है मंगल गौरी व्रत? कुंवारी लड़कियों और सुहागिनों के लिए बेहद फलदायक

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Jul 2025 12:50 PM

विज्ञापन

Sawan 2025 Mangala Gauri Vrat

Sawan 2025 Mangala Gauri Vrat: सावन 2025 में मंगल गौरी व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत कुंवारी लड़कियों को योग्य जीवनसाथी और विवाहित महिलाओं को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देता है। हर मंगलवार माता गौरी की पूजा से मिलती है सौभाग्य, समृद्धि और मंगल दोष से मुक्ति। जानिए इस व्रत की संपूर्ण जानकारी.

विज्ञापन

Sawan 2025 Mangala Gauri Vrat: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ माता पार्वती की उपासना का भी विशेष समय माना जाता है। जहां सावन के सोमवार को शिवजी की पूजा की जाती है, वहीं मंगलवार को माता गौरी को समर्पित मंगल गौरी व्रत रखा जाता है। यह व्रत विशेष रूप से अविवाहित कन्याओं और विवाहित महिलाओं द्वारा श्रद्धा के साथ किया जाता है.

मंगल गौरी व्रत का धार्मिक महत्व

माना जाता है कि जो कन्याएं आदर्श जीवनसाथी की कामना से इस व्रत को करती हैं, उन्हें भगवान शिव जैसे वर की प्राप्ति होती है। वहीं विवाहित महिलाएं इस व्रत के जरिए अपने पति की लंबी उम्र, सुख-शांति और वैवाहिक जीवन में सौहार्द की कामना करती हैं। यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल दोष हो, तो इस व्रत से उसका प्रभाव भी कम होता है.

क्या बार-बार आ रही है अड़चनें? सावन में ऐसे करें पितृ दोष का निवारण

एक प्रेरणादायक कथा

प्रचलित कथा के अनुसार, धर्मपाल नामक व्यापारी के पुत्र की मृत्यु सोलहवें वर्ष में सर्पदंश से होने की भविष्यवाणी हुई थी। उसकी पत्नी ने विवाह से पहले ही मंगल गौरी व्रत शुरू कर दिया था। उसकी भक्ति और व्रत के प्रभाव से न केवल उसका पति दीर्घायु हुआ, बल्कि सर्पदंश से भी उसकी रक्षा हुई। तब से यह व्रत और भी प्रभावशाली माना जाता है.

मंगल गौरी व्रत 2025 की तिथियां

  • पहला व्रत – 15 जुलाई 2025
  • दूसरा व्रत – 22 जुलाई 2025
  • तीसरा व्रत – 29 जुलाई 2025
  • चौथा व्रत – 5 अगस्त 2025

व्रत करने की विधि

  • प्रातः स्नान करके लाल वस्त्र धारण करें.
  • व्रत का संकल्प लें (जैसे शीघ्र विवाह या पति की दीर्घायु).
  • माता गौरी को लाल फूल, चुनरी, सोलह श्रृंगार, सुपारी, कुमकुम और लड्डू अर्पित करें.
  • मंगल गौरी व्रत कथा पढ़ें.
  • सोलह श्रृंगार किसी सौभाग्यवती स्त्री को दान दें.
  • 11 दीपक जलाकर कच्चे चावल पर रखें और माता को अर्पण करें.

विशेष जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola