Sawan 2025: क्या बार-बार आ रही है अड़चनें? सावन में ऐसे करें पितृ दोष का निवारण

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Jul 2025 12:49 PM

विज्ञापन

Sawan 2025 Pitru dosh remedies

Sawan 2025: सावन 2025 का पावन महीना सिर्फ शिव भक्ति का ही नहीं, बल्कि पितृ दोष से मुक्ति पाने का भी उत्तम समय है। यदि आपके जीवन में बार-बार अड़चनें आ रही हैं या कार्य बनते-बनते बिगड़ जाते हैं, तो सावन में कुछ विशेष उपायों से समाधान संभव है.

विज्ञापन

Sawan 2025: सावन का पवित्र महीना आरंभ हो चुका है, जिसे भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस माह में भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। यही कारण है कि भक्त सावन भर व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं और मंत्र जाप करते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन का यह पुण्यकाल केवल इच्छाएं पूर्ण कराने तक सीमित नहीं है? यह समय पितृ दोष से मुक्ति के लिए भी बेहद प्रभावशाली होता है। पितृ दोष पूर्वजों के अधूरे कर्मों से जुड़ा ऐसा ऋण होता है, जिसके कारण व्यक्ति को जीवन में बार-बार बाधाओं, आर्थिक संकट और संतान संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सावन में कुछ आसान उपाय अपनाकर इस दोष से मुक्ति पाई जा सकती है.

सावन में पितृ दोष से मुक्ति के सरल उपाय:

‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप

प्रतिदिन सुबह और शाम 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करें। यह मंत्र न केवल आपके जीवन के कर्मिक अवरोध दूर करता है, बल्कि पितरों की आत्मा को भी शांति प्रदान करता है। रुद्राक्ष की माला से जप करना और भी अधिक फलदायक माना गया है.

सावन में क्यों रखा जाता है मंगल गौरी व्रत? कुंवारी लड़कियों और सुहागिनों के लिए बेहद फलदायक

शिवलिंग पर जल अर्पण करें

सावन के प्रत्येक दिन प्रातःकाल शुद्ध जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। इस दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का उच्चारण करें या एकाग्र मन से भोलेनाथ का ध्यान करें। इससे भगवान शिव, मां गंगा और पितरों की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

मां गंगा के 108 नामों का जाप

प्रत्येक मंत्र को दो बार दोहराएं। ये मंत्र पूर्वजों की आत्मा को शांति देते हैं और जन्मकुंडली में स्थित पितृ दोष को शांत करने में सहायक होते हैं.

सावन केवल शिव आराधना का समय नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धि और पूर्वजों के आशीर्वाद से जीवन संवारने का एक विशेष अवसर भी है। यदि जीवन में बार-बार कोई समस्या आ रही हो, तो इन उपायों को जरूर अपनाएं। शिव कृपा और पितृ शक्ति से निश्चित ही आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा.

रोजाना सुबह या शाम को इन मंत्रों का जाप करें:

  • ॐ पित्रभ्यः नमः
  • ॐ पितृदेवताभ्यः नमः

जन्मकुंडली, व्रत, वास्तु और ज्योतिषीय सलाह के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola