Ruchak Yog In Kundli: मंगल का मेष में प्रवेश से बन रहा रूचक राजयोग, इन राशियों की पलटेगी किस्मत

Ruchak Yog In Kundli
Ruchak Yog In Kundli: रूचक राजयोग महापुरुष राजयोग की संज्ञा में आता है. ज्योतिष में इस राजयोग को बेहद शुभ माना गया है.
Ruchak Yog In Kundli: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का अत्यंत महत्व होता है. 1 जून 2024 को, ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करेंगे. यह गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे “रूचक राजयोग” का निर्माण होगा.
रूचक राजयोग का प्रभाव
रूचक राजयोग, जिसे महापुरुष राजयोग भी कहा जाता है, ज्योतिष में अत्यंत शुभ राजयोगों में से एक माना जाता है. इस राजयोग के बनने से अनेक शुभ फल प्राप्त होते हैं.
Astro Tips: घर में सुख-शांति और सफलता के लिए करें ये ज्योतिषीय उपाय
इन राशियों पर होगा शुभ प्रभाव
कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि वालों को भी मंगल ग्रह का यह गोचर शुभ फल देगा. नौकरी में तरक्की या नए व्यवसाय शुरू करने के योग बन रहे हैं. धन-संपत्ति में वृद्धि होगी और परिवार में खुशियां आएंगी.
वृश्चिक राशि (Scorpio): मंगल ग्रह के मेष राशि में प्रवेश से वृश्चिक राशि वालों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन या नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार में भी वृद्धि और लाभ के योग बन रहे हैं.
धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि वालों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा. नौकरी में तरक्की के साथ-साथ व्यापार में भी लाभ हो सकता है. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और मान-सम्मान प्राप्त होगा.
अन्य राशियों पर मंगल का प्रभाव
मेष राशि (Aries): मेष राशि वालों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. दाम्पत्य जीवन में तनाव बनेगा परिवारिक सुख मिलेगा माता का स्वास्थ ठीक नहीं रहेगा. भूमि भवन का लाभ होगा.
वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि वालों को थोड़ा संघर्ष करना होगा, लेकिन अंत में सफलता मिलेगी. विदेश जाने का तैयारी कर रहे है उनको सफलता मिलेगी. भाई बहन का सहयोग मिलेगा प्रेम संबन्ध ठीक नही रहेगा.
मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि वालों को नौकरी में बदलाव या नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. छात्रों को पढाई में लाभ होगा परिवार में खुशहाली बनी रहेगी.
सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वालों को थोड़ा धैर्य रखना होगा, परिणाम अच्छे मिलेंगे. नौकरी में लाभ होगा संतान का उन्नति होगा. परिवारिक सुख मिलेगा. परिवार के साथ लंबी यात्रा बनेगी.
कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि वालों को अपने काम पर ध्यान देना होगा. व्यापारी के लिऐ सुनहरा अवसर है लेकिन दाम्पत्य जीवन में तनाव बनेगा.नौकरी में लाभ होगा स्वास्थ ठीक नही रहेगा. रिश्तेदार के साथ अनबन बनेगा.
तुला राशि (Libra): तुला राशि वालों को आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. खर्च पर ध्यान दे. व्योपारी वर्ग को संभल कर रहने की जरूरत है.
मकर राशि (Capricorn): मकर राशि वालों को करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे. समय का उपयोग करे परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा धन का लाभ मिलेगा नई मकान की खरीदारी हो सकती है. व्यापार ठीक रहेगा.
कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि वालों को थोड़ा संघर्ष करना होगा, लेकिन सफलता मिलेगी. किसी भी बात को लेकर ज्यादा आवेश में नही आए साथ ही जल्दबाजी में निर्णय नहीं ले, शत्रु परेशान करेगें.
मीन राशि (Pisces): मीन राशि वालों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. रिस्तेदार के साथ अनबन बनेगा. किसी से बात चीत करते समय वाणी को नियन्त्रण में रखे. प्रेम संबन्ध में लाभ होगा. विधार्थियो के लिऐ कष्टकारी है.
जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
अन्य राशियों पर यह गोचर कैसे प्रभाव डालेगा?
मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, मकर, कुंभ, और मीन राशियों को विभिन्न प्रकार के लाभ और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
रूचक राजयोग क्या है?
रूचक राजयोग ज्योतिष के महापुरुष राजयोगों में से एक है, जो मंगल ग्रह के प्रभाव से बनता है। यह योग जीवन में शुभ फल और समृद्धि लाता है.
1 जून 2024 को कौन सा ज्योतिषीय घटना होगी?
1 जून 2024 को मंगल ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेगा, जिससे रूचक राजयोग का निर्माण होगा, जो कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा.
कर्क, वृश्चिक और धनु राशियों पर रूचक राजयोग का क्या प्रभाव होगा?
कर्क राशि वालों को नौकरी में तरक्की, वृश्चिक राशि वालों को करियर में सफलता, और धनु राशि वालों को सामाजिक प्रतिष्ठा और व्यापार में लाभ होगा.
मेष और वृषभ राशि पर मंगल ग्रह के गोचर का क्या प्रभाव होगा?
मेष राशि वालों को सेहत का ध्यान रखना होगा और वृषभ राशि वालों को संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी.दोनों को पारिवारिक जीवन में सतर्क रहना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










