Raksha Bandhan 2025 Shubh Muhurat: रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, जानें सही समय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Aug 2025 6:38 AM

विज्ञापन

Raksha Bandhan 2025 Shubh Muhurt in hindi (PC: AI Generated Image)

Raksha Bandhan 2025 Shubh Muhurat: रक्षाबंधन 2025 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त जानना बहुत महत्वपूर्ण होता है. सही समय पर राखी बांधने से इस पर्व की पावनता और भी बढ़ जाती है. इसलिए इस खास दिन पर शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें और भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करें.

विज्ञापन

Raksha Bandhan 2025 Shubh Muhurat: इस वर्ष रक्षा बंधन का त्योहार आज 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जा रहा है. यह पर्व भाई-बहन के बीच स्नेह, सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक है, जिसमें बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु, सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. भारतीय शास्त्रों में श्रावणी पर्व को रक्षाबंधन के रूप में विशेष महत्व दिया गया है, जिसमें भगवान शिव की पूजा, ज्ञान की साधना, वेदों के अध्ययन की शुरुआत और गुरु-शिष्य परंपरा का सम्मान शामिल होता है. इस पावन अवसर पर गुरुओं को रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की जाती है, जो ज्ञान के आदान-प्रदान और शिष्य के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं. आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर डॉ एन के बेरा से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा, मंत्र सहित अन्य जानकारी….

सावन पूर्णिमा तिथि शुरू

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष सावन पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से शुरू होकर 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे तक रहेगी. उदिया तिथि के कारण रक्षाबंधन का पर्व शनिवार, 9 अगस्त को मनाया जाएगा.

ये भी पढ़े : आज रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल को छू लेने वाले विशेस 

ये भी पढ़े :Raksha Bandhan 2025: इस रक्षाबंधन पर इस समय तक राखी बांध सकेंगी बहनें

ये भी पढ़े : Happy Raksha Bandhan Wishes: इस रक्षा बंधन भेजें ये खास संदेश 

ये भी पढ़े : Raksha Bandhan Thali items: पूजा की थाली में जरूर रखें ये 7 शुभ चीजें, वरना अधूरी मानी जाएगी राखी

सावन पूर्णिमा पर भद्रा काल

सावन पूर्णिमा पर भद्रा काल (Raksha Bandhan 2025 Bhadra Kaal) भी रहेगा. इस बार भद्रा 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से शुरू होकर 9 अगस्त को देर रात 1:52 बजे तक चलेगा. हालांकि, रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 9 अगस्त को भद्रा काल समाप्त होने के बाद प्रारंभ होगा, जिससे यह समय पूरी तरह शुभ माना जाता है. 9 अगस्त को पूरे दिन राखी बांधने का शुभ समय उपलब्ध रहेगा. बहनें बिना किसी समय की चिंता के दिनभर अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगी.

रक्षाबंधन पर बन रहा विशेष संयोग

इस बार रक्षाबंधन के पर्व पर श्रावण नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग, और शिव योग एक साथ बन रहे हैं, जो इस दिन को अत्यंत शुभ और विशेष बना देते हैं. साथ ही, यह दिन बिना भद्रा के होगा, जो कई वर्षों बाद पहली बार होने वाला दुर्लभ और शुभ संयोग है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, ऐसा संयोग लगभग 95 साल बाद बन रहा है, जिससे रक्षाबंधन का महत्व और भी बढ़ जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola