Raksha Bandhan 2025: इस रक्षाबंधन पर इस समय तक राखी बांध सकेंगी बहनें, लेकिन भद्रा ...
Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Aug 2025 10:32 PM
Raksha Bandhan 2025 Shubh Muhurat in Hindi (PC: Freepik)
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन 2025 का पर्व इस बार शुभ संयोगों के साथ मनाया जाएगा. बहनें दिनभर राखी बांध सकेंगी क्योंकि इस वर्ष भद्रा का कोई प्रभाव नहीं होगा. जानें राखी बांधने का सही समय, शुभ मुहूर्त और वे विशेष योग, जो इस पर्व को और भी मंगलकारी बनाएंगे.
Raksha Bandhan 2025 Shubh Muhurat: रक्षाबंधन का पावन त्योहार इस वर्ष 9 अगस्त, यानी कल मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर यह पर्व मनाने की परंपरा है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र या राखी बांधती हैं, जो सुरक्षा और स्नेह का प्रतीक है. राखी बांधने के बाद बहनें भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करती हैं, वहीं भाई अपनी बहन को प्रेम और सम्मान के प्रतीक स्वरूप उपहार प्रदान करते हैं.
दिन भर बांध सकेंगी राखी
रक्षा बंधन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5:47 बजे से शुरू होकर दोपहर 2:23 बजे तक रहेगा, जो राखी बांधने के लिए अत्यंत शुभ माना गया है. ज्योतिषाचार्य अशोक वार्ष्णेय के अनुसार, इस वर्ष रक्षाबंधन पर भद्रा जैसी कोई अशुभ घड़ी नहीं होगी, जिससे बहनें पूरे दिन अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी. साथ ही सर्वार्थ सिद्धि, सौभाग्य और शोभन योग जैसे मंगलकारी संयोग इस पर्व को और अधिक फलदायी बनाएंगे. इसके अलावा, 8 और 9 अगस्त को श्रवण नक्षत्र से युक्त पूर्णिमा भी महापुण्यदायिनी मानी जा रही है. पूर्णिमा का प्रभाव 9 अगस्त दोपहर 1:47 बजे तक रहेगा, इसलिए इस अवधि में राखी बांधना विशेष रूप से लाभकारी रहेगा.
रक्षाबंधन 2025 पर सिर्फ इतने देर तक बांध सकती हैं राखी
राखी बांधने की विधि (Rakhi Bandhne Ka Tarika)
राखी बांधते समय भाई का मुख पूर्व, उत्तर या ईशान (पूर्वोत्तर) दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है. भाई को स्वच्छ आसन पर बैठाएं. सबसे पहले उनके माथे पर तिलक लगाएं और आरती उतारें. इसके बाद रक्षामंत्र का उच्चारण करते हुए भाई के दाहिने हाथ की कलाई पर राखी बांधें. मन ही मन ईश्वर से उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की प्रार्थना करें. अंत में उन्हें मिठाई खिलाकर यह पवित्र अनुष्ठान पूर्ण करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










