विल जैक्स का ऑलराउंड प्रदर्शन, सुपर 8 में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से दी मात

इंग्लैंड क्रिकेट टीम
SL vs ENG: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला पल्लेकेले में खेला जा गया. पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 95 रन पर ऑलआउट हो गई. फिल साल्ट ने 62 रन बनाए.
Highlights
SL vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड के मुकाबले में रविवार को श्रीलंका और इंग्लैंड (Sri Lanka vs England) की टीमें आमने-सामने थी. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बोर्ड पर लगाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 95 रन पर सिमट गई. इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने तीन विकेट निकाले. वहीं लंका टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल सका.
इंग्लैंड की शानदार जीत
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. कुछ हद तक यह फैसला सही साबित हुआ. इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 146 रन बनाए जिसके जवाब में श्रीलंका के बल्लेबाज टीक नहीं सके. श्रीलंका की टीम 95 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. लंका टीम की ओर से कप्तान दसुन शनाका ने सबसे ज्यादा 30 रन की पारी खेली. वहीं इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स को तीन विकेट मिले. इंग्लैंड ने इस मैच को 51 रन से जीतकर अपने नाम किया.
फिल साल्ट की 62 रनों की पारी
इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने आए फिल साल्ट ने अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई. एक तरफ से लगातार विकेट गिरते रहे लेकिन साल्ट ने अपना छोर संभाले रखा. साल्ट ने सिर्फ 40 गेंदों का सामना करते हुए 62 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अपनी इस तेज पारी में उन्होंने 6 शानदार चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े. जब तक साल्ट क्रीज पर मौजूद थे, इंग्लैंड का स्कोरबोर्ड तेजी से आगे बढ़ रहा था. लेकिन दुनिथ वेल्लालागे ने फिल साल्ट को आउट करके इंग्लैंड को सबसे बड़ा और अहम झटका दिया.
विल जैक्स और ओवर्टन का संघर्ष
फिल साल्ट के अलावा इंग्लैंड का कोई भी दूसरा बल्लेबाज श्रीलंकाई स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों का खुलकर सामना नहीं कर सका. टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे. साल्ट के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विल जैक्स रहे. विल जैक्स ने तेजी से रन बनाने का प्रयास किया और 14 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली. इसके अलावा निचले क्रम में जिमी ओवर्टन ने 10 गेंदों पर 10 रनों का योगदान दिया. इन तीन खिलाड़ियों को छोड़ दिया जाए तो इंग्लैंड का कोई अन्य बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया.
दुनिथ वेल्लालागे की शानदार गेंदबाजी
श्रीलंका के लिए इस मैच में युवा स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे सबसे सफल और इम्पैक्टफुल गेंदबाज साबित हुए. वेल्लालागे ने इंग्लिश बल्लेबाजों पर पूरी तरह से दबाव बनाए रखा और उन्हें रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया. उन्होंने अपने स्पेल में मात्र 26 रन खर्च किए और 3 सबसे महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. उनका स्पेल मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ क्योंकि उन्होंने ही सेट बल्लेबाज फिल साल्ट को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड की बड़े स्कोर तक पहुंचने की सभी उम्मीदों को खत्म कर दिया.
ये भी पढ़ें-
इरफान पठान ने भारतीय बल्लेबाजों को किया अलर्ट, इस अफ्रीकी गेंदबाज को बताया खतरा
इंडिया ए ने जीता वूमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब, बांग्लादेश को 46 रनों से हराया
हार्दिक पांड्या ने बेटे को गिफ्ट की 4 करोड़ की कार, एक्स वाइफ नताशा भी दिखीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




