ePaper

हार्दिक पांड्या ने बेटे को गिफ्ट की 4 करोड़ की कार, एक्स वाइफ नताशा भी दिखीं

Updated at : 22 Feb 2026 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
Hardik Pandya Gift Defender to son

नई कार के साथ नताशा और अगस्त्य

Hardik Pandya Gift: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने तलाक के बाद अपनी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य को 4 करोड़ रुपये की शानदार लैंड रोवर डिफेंडर कार गिफ्ट की है. नताशा खुद बेटे के साथ कार की डिलीवरी लेने शोरूम पहुंची थीं. हार्दिक बेहतरीन को-पेरेंटिंग की मिसाल पेश कर रहे हैं.

विज्ञापन

Hardik Pandya Gift: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं. हार्दिक ने अपनी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) और अपने बेटे अगस्त्य पांड्या (Agastya Pandya) को एक बहुत ही शानदार और महंगी लग्जरी कार गिफ्ट की है. यह कार ब्लैक कलर की लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) है. 

हार्दिक और नताशा ने साल 2024 में अपनी राहें अलग कर ली थीं. तलाक के बाद भी हार्दिक पांड्या अपने बेटे अगस्त्य की हर जरुरत का पूरा ध्यान रख रहे हैं. यह करोड़ों रुपये की एसयूवी कार हार्दिक की तरफ से उनके बेटे के लिए एक खास गिफ्ट है. सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं.

4 करोड़ रुपये की डिफेंडर की डिलीवरी 

हार्दिक पांड्या ने बेटे अगस्त्य और नताशा को जो ब्लैक कलर की लग्जरी एसयूवी कार दी है, उसकी कीमत भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में करीब 3 से 4 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. इस महंगी कार को शोरूम से लेने के लिए नताशा स्टेनकोविक खुद अपने बेटे अगस्त्य के साथ पहुंची थीं. शोरूम से नई कार की डिलीवरी लेते हुए नताशा और अगस्त्य की कई तस्वीरें सामने आई हैं. इन फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि अगस्त्य अपनी नई ब्लैक कार के साथ पोज दे रहे हैं और काफी खुश नजर आ रहे हैं.

इन तस्वीरों में कंपनी ने साफ तौर पर जानकारी दी है कि यह लैंड रोवर डिफेंडर कार हार्दिक पांड्या ने खरीदी है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि यह गाड़ी अगस्त्य पांड्या और नताशा स्टेनकोविक को प्रेजेंट की गई है. कंपनी की इस पोस्ट के बाद ही यह साफ हो गया कि यह हार्दिक की तरफ से दिया गया गिफ्ट है.

को-पेरेंटिंग की पेश कर रहे मिसाल 

भले ही हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का तलाक हो चुका है, लेकिन दोनों मिलकर को-पेरेंटिंग का एक बहुत ही बेहतरीन उदाहरण पेश कर रहे हैं. दोनों ने यह तय किया है कि उनके आपसी मतभेद का असर उनके बेटे अगस्त्य की परवरिश पर नहीं पड़ेगा. गाड़ी मुख्य रूप से बेटे अगस्त्य के लिए ली गई है. क्योंकि अगस्त्य अभी छोटे हैं और उनकी देखभाल नताशा करती हैं, इसलिए नताशा इस कार को रिसीव करने शोरूम गईं. हार्दिक के इस कदम की सोशल मीडिया पर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं कि वह एक अच्छे पिता की पूरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शादी से लेकर तलाक तक की टाइमलाइन 

हार्दिक और नताशा के रिश्ते की शुरुआत डेटिंग से हुई थी. इसके बाद दोनों ने 31 मई 2020 को कोर्ट मैरिज कर ली थी. शादी के कुछ महीने बाद ही 30 जुलाई 2020 को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ था. फिर 14 फरवरी 2023 को इस कपल ने राजस्थान के उदयपुर में हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से बहुत धूमधाम से दोबारा शादी की थी. साल 2024 में दोनों के बीच अनबन की खबरें आईं और अंत में दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके आपसी सहमति से तलाक की घोषणा कर दी.

माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं हार्दिक 

नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या अपनी लाइफ में पूरी तरह से आगे बढ़ चुके हैं. मौजूदा समय में हार्दिक पांड्या मशहूर मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान भी माहिका शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम के साथ कई मौकों पर देखा गया था. हार्दिक और माहिका के रिश्ते की खबरें लगातार खेल जगत में बनी हुई हैं. अपनी पर्सनल लाइफ में इस नए रिश्ते की शुरुआत करने के बावजूद हार्दिक पांड्या अपने बेटे अगस्त्य के लिए हमेशा खड़े नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें-

बुमराह vs अर्शदीप, कौन होगा नंबर 1 बॉलर? दोनों गेंदबाजों के निशाने पर इस दिग्गज का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका का ये स्पिनर सुपर 8 में भारत के लिए बन सकता खतरा, है राम भक्त

रोहित से लेकर रैना तक, इन खिलाड़ियों से सजी शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola