जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में जैश के 3 आतंकवादी ढेर, मिट्टी के घर के भीतर छिपे थे आतंकी

Updated:
विज्ञापन

आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते सुरक्षा बल, फोटो पीटीआई

Kishtwar Encounter: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जवानों ने मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकवादियों को मार गिराया.

विज्ञापन

Kishtwar Encounter: जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पहले एक आतंकवादी को मार गिराया, फिर सर्च अभियान के दौरान दूसरे को भी ढेर कर दिया गया. व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने ट्वीट कर बताया कि अभियान के दौरान तीसरे आतंकवादी को भी मार गिराया गया है. आतंकवादियों के पास से दो 2 AK47 राइफल सहित कई सामान बरामद किए गए हैं. सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन ट्रैशी चलाया.

विज्ञापन

सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने जवानों पर की अंधाधूंध गोलीबारी

अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पाकिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टुकड़ियों ने तलाश अभियान शुरू किया और दौरान सुबह लगभग साढ़े 10 बजे चतरू बेल्ट के पासेरकुट इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई.

मिट्टी के घर के भीतर छिपे थे आतंकवादी

दोनों आतंकवादी एक पहाड़ी पर स्थित मिट्टी के घर के भीतर छिपे थे. आतंकवादियों ने पास आ रहे जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola