Raksha Bandhan 2025 Date: राखी का त्योहार कब है? जानें शुभ समय और रक्षाबंधन से जुड़ी मान्यताएं
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Jun 2025 10:44 AM
Raksha Bandhan 2025 Date
Raksha Bandhan 2025 Date: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के बंधन का प्रतीक पर्व है, जिसे हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. 2025 में यह पर्व कब है, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है और इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं क्या हैं, आइए जानें.
Raksha Bandhan 2025 Date: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक पर्व है, जो हर वर्ष श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधकर उनके सुख, समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं, जबकि भाई उन्हें सुरक्षा का वचन देते हैं और उपहार भेंट करते हैं.
इस वर्ष सावन माह की शुरुआत जुलाई 2025 से हो रही है, ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि रक्षाबंधन 2025 की सही तिथि और मुहूर्त क्या है. साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि क्या इस दिन भद्रा का साया रहेगा या नहीं. आइए जानते हैं रक्षाबंधन की तिथि, शुभ समय और इससे जुड़ा धार्मिक महत्व.
कब है रक्षाबंधन?
हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2:12 बजे से हो रही है, जो 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे तक रहेगी. उदया तिथि को मान्यता मिलने के कारण रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा.
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
इस बार बहनों को राखी बांधने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा. 9 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:35 बजे से लेकर दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा. यानी बहनें लगभग 8 घंटे तक बिना किसी भद्रा दोष के राखी बांध सकती हैं.
रक्षाबंधन का महत्व
हिंदू धर्म में रक्षाबंधन को एक अत्यंत पवित्र और भावनात्मक पर्व माना जाता है. यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और संरक्षण के रिश्ते का प्रतीक है. इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके स्वास्थ्य, लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं. बदले में भाई बहनों को जीवन भर उनकी रक्षा का वचन देते हैं और उपहार भेंट कर अपने स्नेह को प्रकट करते हैं. यह पर्व पूरे भारत में हर्षोल्लास और पारिवारिक एकता के साथ मनाया जाता है.
प्रभात खबर के धर्म सेक्शन में प्रकाशित सभी जानकारियां धार्मिक, ज्योतिषीय और परंपरागत मान्यताओं पर आधारित हैं. इनका उद्देश्य पाठकों को जानकारी प्रदान करना है, न कि किसी भी प्रकार की अंधविश्वास को बढ़ावा देना. पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी उपाय या सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या ज्ञानी आचार्य की सलाह अवश्य लें. प्रभात खबर किसी भी धार्मिक या ज्योतिषीय दावे की पुष्टि नहीं करता और न ही इसके लिए जिम्मेदार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










