Pitru Paksha 2025 Dates: पितृ पक्ष जल्द हो रहा है शुरू, यहां से देखें श्राद्ध की तिथियां और तारीख

Author :Shaurya Punj
Published by :Shaurya Punj
Updated at :22 Aug 2025 11:36 AM
विज्ञापन
Pitru Paksha 2025

Pitru Paksha 2025 (AI Generated Image)

Pitru Paksha 2025 Dates: पितृ पक्ष 2025 का आरंभ जल्द होने जा रहा है. यह समय पूर्वजों की आत्मा की शांति और आशीर्वाद प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर है. श्राद्ध, तर्पण और दान से पितरों की कृपा से घर-परिवार में सुख, समृद्धि और संतोष की वृद्धि होती है.

विज्ञापन

Pitru Paksha 2025 Dates, Pitru Paksha Kab Hai: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना गया है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल पितृ पक्ष भाद्रपद माह की शुक्ल पूर्णिमा से प्रारंभ होकर आश्विन माह की कृष्ण अमावस्या तक चलता है. इसे श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है.  यह पूरे 15 दिन मनाया जाता है. साल 2025 में पितृ पक्ष की शुरुआत 7 सितंबर से होगी और इसका समापन 21 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के दिन होगा. 

इस अवधि में पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना हेतु तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान किया जाता है. मान्यता है कि इस समय किए गए कर्मकांड से पितर प्रसन्न होते हैं और घर-परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहता है. वहीं, इस दौरान कुछ विशेष कार्य करने की मनाही भी बताई गई है.

पितृ पक्ष 2025 की तिथियां और श्राद्ध की तिथि (Date of Shradh of Pitru Paksha)

  • पूर्णिमा श्राद्ध – रविवार, 7 सितंबर 2025
  • प्रतिपदा श्राद्ध – सोमवार, 8 सितंबर 2025
  • द्वितीया श्राद्ध – मंगलवार, 9 सितंबर 2025
  • तृतीया व चतुर्थी श्राद्ध – बुधवार, 10 सितंबर 2025
  • भरणी व पंचमी श्राद्ध – गुरुवार, 11 सितंबर 2025
  • षष्ठी श्राद्ध – शुक्रवार, 12 सितंबर 2025
  • सप्तमी श्राद्ध – शनिवार, 13 सितंबर 2025
  • अष्टमी श्राद्ध – रविवार, 14 सितंबर 2025
  • नवमी श्राद्ध – सोमवार, 15 सितंबर 2025
  • दशमी श्राद्ध – मंगलवार, 16 सितंबर 2025
  • एकादशी श्राद्ध – बुधवार, 17 सितंबर 2025
  • द्वादशी श्राद्ध – गुरुवार, 18 सितंबर 2025
  • त्रयोदशी/मघा श्राद्ध – शुक्रवार, 19 सितंबर 2025
  • चतुर्दशी श्राद्ध – शनिवार, 20 सितंबर 2025
  • सर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध – रविवार, 21 सितंबर 2025

पितृ पक्ष में ध्यान रखने योग्य बातें

  • पितृ पक्ष में श्राद्ध अपने पितरों की तिथि के अनुसार किया जाता है.
  • श्राद्ध के दिन पितरों के प्रिय भोजन को अवश्य बनाएं और उन्हें अर्पित करें.
  • इस दिन ब्राह्मण, गाय, कौआ, बिल्ली और कुत्ते को भोजन कराना विशेष पुण्यकारी माना जाता है. इसे पंचबलि कहा जाता है.
  • श्राद्ध कर्म का आरंभ तर्पण से करें. इसके लिए काले तिल, जौ और जल से पितरों को अर्घ्य दिया जाता है.
  • पितृ पक्ष के दौरान प्रतिदिन तर्पण करना शुभ है.
  • इस अवधि में दान का भी विशेष महत्व है. खासकर जिस दिन आपके पितरों का श्राद्ध हो, उस दिन दान अवश्य करना चाहिए.

ये भी पढ़े: अब घर बैठे करें ई-पिंडदान, मिलेगा पर्यटन का भी मौका

ये भी पढ़े:Pitru Paksha 2025: क्या कोई इंसान जीवित रहते हुए खुद का श्राद्ध कर सकता है? जानें शास्त्रों का मत

ये भी पढ़े: Pitru Paksha 2025 Rules: श्राद्ध करते समय इन गलतियों से बचें, बनी रहेगी पितरों की कृपा 

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola