Panchang 05 May 2024: वैशाख कृष्ण पक्ष द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, एकादशी व्रत पारण से पहले देखें शुभ अशुभ समय

Updated:
विज्ञापन

Aaj-ka-panchang 31 मई 2024

Panchang 05 May 2024: रविवार को द्वादशी तिथि उपरांत त्रयोदशी हो जाएगी. आज एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा, इसके साथ आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष के प्रदोश व्रत रखा जाएगा. आज ही प्रदोष काल में प्रदोश व्रत की पूजा की जानी है. इससे पहले आप देखें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

विज्ञापन

Panchang 05 May 2024: वैशाख कृष्ण पक्ष के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रात 8 बजकर 38 मिनट पर होगा. वहीं द्वादशी तिथि 3 बजे तक रहेगी. वरुथिनी एकादशी व्रत का पारण के लिए शुभ समय 5 मई 2024 को सुबह 5 बजकर 37 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. एकादशी तिथि का पारण शुभ समय में करने से पूजा और व्रत का पूरा फल मिलता है. एकादशी व्रत का पारण तुलसी पत्ते से ही करना चाहिए, लेकिन द्वादशी तिथि को भी व्रती को तुलसी का पत्ता तोड़ने की मनाही होती है. घर के उन लोगों को तुलसी पत्ता तोड़ने के लिए कहें, जिन लोगों ने व्रत नहीं किया है. एकादशी का पारण करने से पहले जाने अनजाने में हुई गलती के लिए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से क्षमा मांगे. इसके बाद व्रत करें…

05 मई 2024 रविवार
वैशाख कृष्ण पक्ष द्वादशी दिन -03:10 उपरांत त्रयोदशी
श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
सूर्योदय-05:09
सूर्यास्त-06:22
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद उपरांत रेवती ,
योग – वैधृति ,करण-तै ,
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- मेष , चंद्रमा- मीन , मंगल-मीन , बुध- मीन , गुरु-वृष ,शुक्र-
मेष ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या

चौघड़िया
प्रात: 6 बजे से 7.30 तक उद्वेग
प्रात: 7.30 बजे से 9 बजे तक चर
प्रात: 9 बजे से 10.30 बजे तक लाभ
प्रात: 10.30 बजे से 12 बजे तक अमृत
दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक काल
दोप. 1.30 बजे से 3 बजे तक शुभ
दोप. 3 बजे से 4.30 बजे तक रोग
शाम 4.30 बजे से 6 बजे तक उद्वेग

Also Read: Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर 24 साल बाद नहीं होंगी शादियां, जानें इसका धार्मिक कारण

उपाय
तांबे के लोटे में जल लें. थोड़ा लाल चंदन मिला दें।उसको सिरहाने रखकर रात को सो जाएं।प्रात: उठकर जल को तुलसी के पौधे में चढ़ा दें। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपकी परेशानी दूर होती जाएगी।
आराधनाःॐआदित्याय विद्महे प्रभाकराय धीमहि तन्नःसूर्यःप्रचोदयात्॥
खरीदारी के लिए शुभ समयः
दोपहर: दोपहरः 01:30 से 03:00 तक शुभ
राहु काल:शाम 04.30 से 6.00 बजे तक
दिशाशूल- नैऋत्य एवं पश्चिम
।।अथ राशि फलम्।।

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola