ePaper

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर 24 साल बाद नहीं होंगी शादियां, जानें इसका धार्मिक कारण

Updated at : 04 May 2024 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
अक्षय तृतीया 2024

अक्षय तृतीया 2024

Vivah Shubh Muhurat 2024: अक्षय तृतीया तिथि को स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त माना गया है, इस तिथि पर बिना मुहूर्त का विचार किए सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जाते हैं. लेकिन इस साल अक्षय तृतीया पर शादी विवाह नहीं किए जाएंगे.

विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2024/ Vivah Shubh Muhurat 2024: अक्षय तृतीया के दिन शादी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नहीं देखा जाता है, लेकिन इस बार अक्षय तृतीया पर शादी नहीं हो सकेंगी. क्योंकि इस बार अक्षय तृतीया पर भी शादी के मुहूर्त नहीं हैं. ऐसा संयोग लगभग 24 साल बाद बन रहा है, जब अक्षय तृतीया पर शादी-विवाह नहीं होगी. हालांकि अक्षय तृतीया को महामुहूर्त माने जाने से शुभ संस्कार किए जा सकेंगे. इस साल मई और जून में एक भी दिन विवाह मुहूर्त नहीं है. इसकी वजह से इन दोनों माह में शुक्र ग्रह अस्त रहेगा. उसके उदित होने के बाद जुलाई में ही विवाह के मुहूर्त मिलेंगे. शुक्र ग्रह के उदित होने के बाद जुलाई में ही विवाह मुहूर्त शुरू होंगे. ऐसी स्थिति वर्ष 2000 में भी बनी थी, तब भी मई और जून में विवाह मुहूर्त नहीं था.

स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त
धर्म शास्त्रों में अक्षय तृतीया तिथि को स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त माना गया है, इस तिथि पर बिना मुहूर्त का विचार किए सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जाते हैं. इस दिन कोई भी शुभ मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, सोने-चांदी के आभूषण, घर, भूखंड या वाहन आदि की खरीददारी से सम्बंधित कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त नहीं देखा जाता है. इस अबूझ मुहूर्त की तिथि पर व्यापार आरम्भ, गृह प्रवेश, वैवाहिक कार्य, सकाम अनुष्ठान, दान-पुण्य,पूजा-पाठ अक्षय रहता है. हालांकि इस साल अक्षय तृतीया पर शादी विवाह नहीं किए जा सकेंगे.

देव गुरु और शुक्र ग्रह के अस्‍त होने से बनी ऐसी स्थिति
सनातन धर्म के रिति रिवाज में शादी-विवाह करने के लिए शुभ मुहूर्त निकाला जाता है. शादी के लिए मुहूर्त निकालते समय गुरु और शुक्र ग्रह की स्थिति को बहुत ही खास माना जाता है. ये दोनों ग्रह शुभ होते हैं. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को रचनात्मकता, भौतिक सुख, प्रेम, सौंदर्य, विवाह आदि का कारक ग्रह माना गया है. शुक्र ग्रह को प्रेम का प्रतीक माना जाता है. वहीं देव गुरु बृहस्पति किसी पुरुष के जीवन में उसके जीवनसाथी के बारे में बताते है. बृहस्पति ही पुरुष के वैवाहिक जीवन को संतुलित करते हैं. जब ये दोनों ग्रह सूर्य के नजदीक आ जाते हैं तो इनका असर कम हो जाता है और ये अस्‍त हो जाते हैं. शुक्र देव 27 जून तक अस्‍त रहेंगे. वहीं देव गुरु बृहस्पति 5 जून तक अस्त रहेंगे. इस लिए मई और जून में गुरु और शुक्र अस्‍त रहने से विवाह नहीं हो सकेंगे. इस बीच 10 मई को अक्षय तृतीया पड़ेगी और इस दिन अबूझ मुहूर्त होने के बाद भी गुरु-शुक्र के अस्‍त होने के कारण विवाह नहीं हो सकेंगे.

Also Read: Vrat Tyohar 2024 List in May: अक्षय तृतीया से लेकर नारद जयंती समेत मई में पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, पढ़ें पूरी लिस्ट

15 जुलाई के बाद नवंबर तक करना पड़ेगा इंतजार
जुलाई महीने में भी शादियों के लिए सिर्फ कुछ ही मुहूर्त हैं. जुलाई में 2, 3, 4 और 9 जुलाई को विवाह मुहूर्त हैं. इसके बाद 11 जुलाई, 12 जुलाई, 13 जुलाई, 14 जुलाई और 15 जुलाई को भी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं. फिर 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरू हो जाएगा. इस कारण दोबारा शादियों पर ब्रेक लगेगा और 16 जुलाई से 11 नवंबर तक कोई शादी मुहूर्त नहीं है.

गुरु और शुक्र विवाह का कारक ग्रह
ज्योतिष शास्त्र में गुरु और शुक्र को विवाह का कारक ग्रह माना गया है. विवाह के लिए कुंडली मिलान, गुण दोष मिलान किया जाता है. वहीं यदि आकाश मंडल में गुरु और शुक्र ग्रह उदितमान हो तो ही विवाह के शुभ मुहूर्त होते हैं. गुरु और शुक्र तारा अस्त होने से शुभ संस्कार नहीं किए जाएंगे. इसलिए वैशाख शुक्ल तृतीया यानी अक्षय तृतीया को महामुहूर्त के बाद भी विवाह नहीं किए जा सकेंगे.

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola