घर पर लग गई है बुरी नजर? इन संकेतों और उपायों से करें हर परेशानी दूर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Mar 2025 9:11 AM

विज्ञापन

Nazar Dosh Upay

Nazar Dosh Upay: अक्सर देखा होग घर में आशांति हो जाती है, कोई बीमार पड़ जाता है, बेवजह झगड़े या विवाद हो जाते हैं. ऐसे में माना जाता है कि किसी की बुरी नजर लग गई है. नजर दोष से बचने के लिए क्या करें और किन उपायों को अपनाएं यहां जानें

विज्ञापन

Nazar Dosh Upay: नजर लगना एक प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा है जो व्यक्ति, उसके निवास या व्यवसाय पर प्रभाव डाल सकती है. यह एक अदृश्य अवरोध के रूप में कार्य करती है, जो आपकी सफलता में रुकावट डाल सकती है, स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है और घर में अशांति उत्पन्न कर सकती है.अक्सर ऐसा होता है कि जब कोई आपकी प्रगति से जलता है या नकारात्मक भावनाएं रखता है, तो उनकी नजर आपके लिए एक बाधा बन जाती है.

बुनजर दोष के लक्षणों और इससे मुक्ति के उपाय

  • यदि घर में बुरी नजर का प्रभाव हो, तो वहां अक्सर झगड़े और कलह की स्थिति बनी रहती है.सदस्यों के बीच बिना किसी कारण के विवाद होते रहते हैं.
  • घर के सदस्य चाहे कितनी भी मेहनत करें, उन्हें सफलता नहीं मिलती.कार्य अधूरे रह जाते हैं और प्रगति नहीं होती.
  • बीमारियां, चोरी और कई बार बिना किसी स्पष्ट कारण के धन की हानि होती है.
  • यदि बच्चे को नजर लग जाए, तो वह बीमार पड़ सकता है. बच्चा ठीक से खा-पी नहीं पाता और बिना वजह के रोता रहता है.

घर को नजर लगने पर क्या करें?

यदि आपके घर को नजर लग गई है, तो इसका प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ सकता है. इसे दूर करने के लिए एक नजर निवारक पोटली तैयार करें. एक सफेद कपड़े में थोड़ा गेहूं, सेंधा नमक और समुद्री नमक डालकर पोटली बनाएं. इसे घर के किसी कोने में लटका दें, जहां यह अधिक दिखाई न दे.इसे हर तीन महीने में बदलते रहें.

मुख्य द्वार पर गंगाजल का छिड़काव करें

घर की गृहिणी को चाहिए कि वह रोज सुबह और शाम मुख्य द्वार पर गंगाजल का छिड़काव करें और यह उपाय लगातार 40 दिनों तक करें.

सेंधा नमक से पोंछा लगाएं

हर शनिवार को घर में सेंधा नमक मिले पानी से पोंछा लगाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

रसोई में कपूर जलाएं

रोज रात को रसोई की सफाई के बाद भीमसेनी कपूर जलाएं, इससे घर की ऊर्जा शुद्ध होती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola