आज है अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष दसमी उपरांत एकादशी तिथि, जानिए 10 जून के पंचांग में शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 10 Jun 2026 4:15 AM

विज्ञापन

आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 10 June 2026: हिंदू धर्म में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को आरंभ करने से पहले पंचांग देखा जाता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह कार्य करने का समय शुभ है या नहीं.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 10 June 2026: आज 10 जून 2026 दिन बुधवार है. महावीर पंचांग के अनुसार अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष दसमी रात 07 बजकर 34 मिनट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि आरम्भ हो जाएगी. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा मीन राशि में हैं. बुध मिथुन राशि में मौजूद हैं. सूर्य वृषभ राशि में विराजमान हैं. देव गुरु बृहस्पति और शुक्र कर्क राशि में मौजूद हैं. मंगल मेष राशि में स्थित हैं. शनि मीन राशि में मौजूद हैं. राहु कुंभ राशि में केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. आइए जानते है ज्योतिषाचार्य एवं तंत्र विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्रबाहु: से आज का पंचांग

आज का पंचांग 10 जून 2026 दिन बुधवार

तिथि: अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष दशमी रात-7:34 बजे तक उपरांत एकादशी तिथि
श्री शुभ संवत: 2083
शाके: 1948
हिजरी सन: 1447-48
सूर्योदय: 04:58 AM
सूर्यास्त: 06:40 PM

सूर्योदय कालीन नक्षत्र: रेवती अगले दिन प्रात: 3 बजकर 57 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र, योग: सौभाग्य, करण: भद्रा

सूर्योदय कालीन ग्रह विचार

सूर्य- वृषभ राशि
चंद्रमा- मीन राशि
मंगल- मेष राशि
बुध- मिथुन राशि
गुरु-कर्क राशि
शुक्र- कर्क राशि
शनि- मीन राशि
राहु-कुम्भ राशि
केतु-सिंह राशि

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

लाभ – उन्नति: 04:58 Am से 06:41 Am
अमृत – सर्वोत्तम: 06:41 Am से 08:23 Am
काल – हानि: 08:23 Am से 10:06 Am
शुभ – उत्तम: 10:06 Am से 11:49 Am
रोग – अमंगल: 11:49 Am से 01:32 Pm
उद्वेग – अशुभ: 01:32 Pm से 03:15 Pm
चर – सामान्य: 03:15 Pm से 04:57 Pm
लाभ – उन्नति: 04:57 Pm से 06:40 Pm

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:35 Am से 04:17 Am
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:06 Pm से 03:01 Pm

आज का अशुभ समय (मुहूर्त)

राहुकाल: दोपहर 11:49 Am से 01:32 Pm
यमगण्ड: सुबह 06:41 Am से 08:23 Am
गुलिक काल: सुबह 10:06 Am से 11:49 Am

उपाय: बुधवार का दिन मुख्य रूप से भगवान गणेश (विघ्नहर्ता) को समर्पित है. इस दिन बुद्धि, ज्ञान, और व्यापार में सफलता के लिए उनकी पूजा की जाती है. इसके अलावा, कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुध देव की उपासना भी इसी दिन की जाती है. ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जप करना फलदायी होता है.

यह भी पढ़ें: जब हनुमान जी ने तोड़ा था शनि देव का घमंड, जानिए अद्भुत पौराणिक कथा

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola