Margashirsha Month 2025: शुरू हुआ भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय महीना, अगहन माह में भूलकर भी ना करें ये सारे काम

Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Nov 2025 6:14 AM

विज्ञापन

भगवान कृष्ण के प्रिय माह अगहन में ना करें ये सारे काम

Margashirsha Month 2025: आज 6 नवंबर 2025 से शुरू हो गया है भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय महीना — अगहन या मार्गशीर्ष मास. यह पवित्र समय भक्ति, दान और साधना के लिए सर्वोत्तम माना जाता है. शास्त्रों में बताया गया है कि इस माह में कुछ कार्य भूलकर भी नहीं करने चाहिए, वरना पुण्यफल नष्ट हो जाता है.

विज्ञापन

Margashirsha Month 2025: कार्तिक मास के बाद आने वाला अगहन या मार्गशीर्ष मास भगवान श्री विष्णु के पूर्णावतार भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित माना गया है. यह महीना अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी होता है. श्रीकृष्ण के साथ इस अवधि में माता लक्ष्मी तथा अन्य देवी-देवताओं की पूजा करना भी शुभ फलदायी होता है. मार्गशीर्ष मास को पितरों की तृप्ति और मोक्ष प्राप्ति के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. इस महीने में श्रद्धा, भक्ति और सदाचार का पालन करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है.

मार्गशीर्ष माह में क्या नहीं करें

  • इस शुभ मास में मांस, मदिरा और अन्य तामसिक पदार्थों का सेवन वर्जित बताया गया है. शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से प्राप्त पुण्यफल नष्ट हो जाता है.
  • हिंदू परंपरा में इस महीने जीरे का सेवन भी निषिद्ध माना गया है, क्योंकि यह शरीर की तपशक्ति को कम करता है और साधना में बाधा डालता है.
  • इस समय व्यक्ति को अहंकार, आलस्य, छल-कपट, ईर्ष्या, क्रोध और लोभ जैसे दोषों से दूर रहना चाहिए. झूठ बोलना, दूसरों की निंदा करना या किसी का अपमान करना भी इस काल में अनुचित माना गया है. विशेष रूप से गुरु, माता-पिता या वरिष्ठजनों का अनादर करने से मार्गशीर्ष माह का पुण्य नष्ट हो जाता है. इसके विपरीत, उनका आशीर्वाद लेना अत्यंत शुभ और कल्याणकारी माना गया है.
  • इस महीने में पितरों के प्रति श्रद्धा रखना, तर्पण या श्राद्ध कर्म करना विशेष फलदायी होता है. कहा गया है कि पितरों की निंदा करने या उनके प्रति उपेक्षा दिखाने से अशुभ फल प्राप्त होते हैं.
  • किसी को अपशब्द या कटु वचन नहीं कहना चाहिए, क्योंकि ऐसे कर्मों का नकारात्मक प्रभाव स्वयं के जीवन पर पड़ता है.

    ये भी पढ़ें: उत्पन्ना एकादशी से लेकर गीता जयन्ती, अगहन माह मनाए जाएंगे ये सारे व्रत त्योहार

    मार्गशीर्ष मास का महत्व

    भगवान श्रीकृष्ण ने भगवद्गीता में कहा है — “मासानां मार्गशीर्षोऽहम्” अर्थात् महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूँ. यह वचन स्वयं इस मास की पवित्रता और महत्ता को दर्शाता है. मार्गशीर्ष माह भगवान विष्णु की उपासना, व्रत, दान और ध्यान का सर्वोत्तम काल है. इस महीने के गुरुवार, जिन्हें मार्गशीर्ष गुरुवार कहा जाता है, विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं. इस अवधि में की गई पूजा, भक्ति और दान से व्यक्ति को पापों से मुक्ति, मानसिक शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. यह महीना ईश्वर के प्रति भक्ति, पवित्रता और कृतज्ञता का प्रतीक है.

    ये भी पढ़ें: आज से अगहन का महीना आरंभ, इस माह जरूर करें ये सारे काम

    विज्ञापन
    Shaurya Punj

    लेखक के बारे में

    By Shaurya Punj

    शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

    Prabhat Khabar App :

    देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

    Download from Google PlayDownload from App Store
    विज्ञापन
    Sponsored Linksby Taboola