Kartik Month 2025: कार्तिक माह में स्नान और साफ-सफाई को क्यों दिया जाता है इतना ज्यादा महत्व? जानें वजह
Published by : Neha Kumari Updated At : 06 Oct 2025 9:12 PM
AI Image
Kartik Month 2025: 8 अक्टूबर से कार्तिक का महीना शुरू हो रहा है. इस महीने दान-पुण्य और पूजा-पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है. इसके अलावा इस महीने साफ-सफाई और स्नान को भी विशेष महत्व दिया गया है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस महीने स्नान और साफ-सफाई पर इतना ज़ोर क्यों दिया जाता है? अगर हां, तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपके इन सभी सवालों के जवाब जानने की कोशिश करेंगे.
Kartik Month 2025: हिंदू धर्म में कार्तिक महीने को बेहद पवित्र माना गया है. माना जाता है कि भगवान विष्णु इस महीने अपनी योगनिद्रा से जागते हैं. इस समय भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. कहा जाता है कि इस समय भगवान विष्णु जल में निवास करते हैं, इसलिए इस अवधि में स्नान करने को विशेष महत्व दिया जाता है.
कार्तिक महीने में स्नान का क्या महत्व है?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक मास के दौरान सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने से कई तरह के रोगों से मुक्ति मिलती है. साथ ही जीवन में खुशहाली आती है.
कार्तिक महीने में साफ-सफाई का क्या महत्व है?
कार्तिक महीने में साफ-सफाई को विशेष महत्व दिया जाता है. मान्यता है कि इस पवित्र महीने में घर, मंदिर और आसपास की जगह की सफाई रखने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर होती है. इसके साथ ही मन को शांति मिलती है और भगवान की कृपा घर पर बनी रहती है.
कार्तिक महीने में किन बातों का ध्यान देना चाहिए?
जल्दी स्नान करें: इस महीने में सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए. अगर संभव हो तो तालाब, कुएँ या गंगा नदी में स्नान करें. ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है.
सात्विक भोजन करें: धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस महीने तामसिक भोजन ग्रहण करना अशुभ होता है. इसलिए इस महीने में सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए.
दान-पुण्य करें: कार्तिक मास में दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है. इस महीने जरूरतमंदों को भोजन कराना और दान देना बहुत शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से पापों का नाश होता है.
भागवत का पाठ करें: इस महीने श्रीमद भागवत का पाठ करना बहुत शुभ माना गया है.
साल 2025 में कार्तिक मास कब से शुरू होगा?
इस साल कार्तिक मास 8 अक्टूबर 2025 से शुरू हो रहा है और 5 नवंबर 2025 को समाप्त होगा.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










