Kartik Month 2025 Start Date: कब से शुरू हो रहा है कार्तिक मास? इस महीने करें ये काम, मिलेगी भगवान विष्णु की कृपा, दूर होंगे सारे दुख

Updated:
विज्ञापन
Kartik Month 2025

Kartik Month 2025

Kartik Month 2025 Start Date: सनातन धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व है. इस महीने भगवान विष्णु अपनी योगनिद्रा से जागते हैं. माना जाता है कि इस समय भगवान नारायण की पूजा करने से जीवन में खुशहाली और समृद्धि आती है.चलिए जानते हैं कि वर्ष 2025 में कार्तिक मास की शुरुआत कब से हो रही है.

विज्ञापन

Kartik Month 2025 Start Date: कार्तिक मास भगवान विष्णु को समर्पित है. यह हिंदू कैलेंडर का आठवां महीना है. धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु चार महीनों की निद्रा के बाद इस समय जागते हैं और जल में निवास करते हैं. कहा जाता है कि इस समय भगवान विष्णु की आराधना करने से लालच, वासना और अहंकार का नाश होता है.

साल 2025 में कब से शुरू होगा कार्तिक मास?

साल 2025 में कार्तिक मास 8 अक्टूबर 2025 (बुधवार) से शुरू हो रहा है और इसका समापन 5 नवंबर 2025 को होगा. इस महीने पूजा-पाठ और दान-पुण्य करना अत्यंत शुभ और फलदायक माना जाता है.

कार्तिक मास में क्या करना चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए.संध्या के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना गया है. इसके साथ ही इस महीने दान-पुण्य के कार्य करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है तथा नकारात्मकता का नाश होता है.इसके अलावा, जीवन में खुशहाली और सौभाग्य भी बढ़ता है.

कार्तिक मास में स्नान का महत्व

हिंदू धर्म में कार्तिक मास को अत्यंत पवित्र महीना माना गया है. इस महीने ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस समय भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागकर जल में निवास करते हैं.इसलिए कार्तिक मास में प्रातःकाल स्नान करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और शरीर व मन दोनों की शुद्धि होती है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: Valmiki Jayanti 2025: इस साल कब मनाई जाएगी वाल्मीकि जयंती, जानें सही तिथि

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola