Kanya Sankranti 2025: कन्या संक्रांति पर इस काम के करने से मिलता है पुण्य, जाने किन चीजों का करें दान

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Sep 2025 3:39 PM

विज्ञापन

कन्या संक्रांति 2025 कब मनाया जाएगा

Kanya Sankranti 2025: कन्या संक्रांति को धर्मग्रंथों में पुण्यकारी दिन माना गया है. इस अवसर पर दान, स्नान और जप-पाठ का विशेष महत्व है. मान्यता है कि अन्न, वस्त्र, तेल, गौ और स्वर्ण का दान करने से पाप नष्ट होकर सौभाग्य की प्राप्ति होती है. यही दिन पुण्य संचय का उत्तम अवसर है.

विज्ञापन

Kanya Sankranti 2025: सनातन धर्म में सूर्य का गोचर यानी राशि परिवर्तन, जिसे संक्रांति कहा जाता है, बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. सूर्य हर 30 दिन में अपनी राशि बदलते हैं. जब सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसे कन्या संक्रांति कहा जाता है. ज्योतिषशास्त्र और धार्मिक दृष्टिकोण से यह एक शुभ समय होता है.

इस साल 2025 में, कन्या संक्रांति और विश्वकर्मा पूजा एक ही दिन मनाई जाएगी, जिससे इसका आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ जाएगा. विशेष रूप से इंजीनियरों, तकनीशियनों और कारीगरों के लिए यह दिन बेहद खास रहेगा.

कन्या संक्रांति की तिथि और मुहूर्त

इस वर्ष कन्या संक्रांति 17 सितंबर 2025 को शाम 04:57 बजे होगी. इस दौरान सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और अगले 30 दिनों तक इसी राशि में रहेंगे.

कन्या संक्रांति का महत्व

संक्रांति के दिन सूर्य की ऊर्जा का विशेष महत्व होता है. यह ऊर्जा व्यक्ति में सकारात्मकता लाती है, जिससे जीवन में बदलाव और प्रगति दिखाई देती है. कन्या संक्रांति पर सूर्य कन्या राशि में गोचर करते हैं, जिसके स्वामी बुध हैं. सूर्य के इस गोचर से कन्या राशि में ‘बुधादित्य’ योग बनता है, जो बुद्धि, विवेक, सेवा और कर्म से जुड़े कार्यों में लाभ देता है।

यह दिन आत्मशुद्धि, दान, सेवा और पितरों की पूजा के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है. इस साल विश्वकर्मा पूजा के साथ होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है. यह दिन कारखानों, मशीनों, औजारों और निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के लिए बेहद पवित्र माना जाता है।

कन्या संक्रांति पर कैसे करें दान और पूजा?

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें.
  • पूजा स्थल की साफ-सफाई करें.
  • उगते हुए सूर्य को जल दें. जल में लाल फूल और लाल चंदन मिलाएँ.
  • अपने कुल देवता की पूजा करें और दीपक जलाएं.
  • ज़रूरतमंद लोगों को लाल रंग के कपड़े, घी, गेहूँ और गुड़ का दान करें.
  • शांत मन से ध्यान करें और गायत्री मंत्र या सूर्य मंत्र का जाप करें.
  • इस दिन किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें और तामसी भोजन की जगह सात्विक भोजन करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola