ePaper

बोले डोनाल्ड ट्रंप- हर जगह बम गिराए जाएंगे, घर से बाहर न निकलें ईरान के लोग

Updated at : 28 Feb 2026 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
Donald Trump reaction on Iran

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo: PTI)

Israel Iran War: इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया. इसके बाद शहर के बीच वाले इलाके से धुआं उठता दिखाई दिया. इस हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पहला रिएक्शन आया है. जानें उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

Israel Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के सदस्यों, आर्म्ड फोर्स और सभी पुलिसकर्मियों से मैं कहना चाहता हूं कि आपको अपने हथियार डाल देने चाहिए. पूरी तरह से आपको सुरक्षा का आश्वासन मिलेगा, नहीं तो निश्चित रूप से आप मारे जाओगे. अपने हथियार डाल दें. अंत में, ईरान के लोगों से मैं कहता हूं कि आपकी स्वतंत्रता का समय करीब है. सुरक्षित रहें. अपने घर से बाहर न निकलें. बाहर निकलना बहुत खतरनाक है. हर जगह बम गिराए जाएंगे. देखें ट्रंप ने क्या कहा.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इजरायल द्वारा हमले शुरू करने के बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर युद्ध अभियान की शुरुआत कर दी. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को विकसित करना जारी रखा और उसकी योजना अमेरिका तक पहुंचने वाली मिसाइलें बनाना है. उन्होंने ईरान की जनता से अपील की कि सरकार की सत्ता अपने हाथो में ले लें.

इजरायल ने पूरे देश में अलर्ट जारी किया

ईरान द्वारा मिसाइलें दागे जाने की खबरों के बाद इजरायल ने पूरे देश में अलर्ट जारी किया है. इससे पहले खबर आई थी कि इजरायल में सायरन बजने लगे हैं. इजरायल ने मिसाइल हमले की आशंका की चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ें : Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन

इराक ने अपना हवाई क्षेत्र बंद किया

इराक के मिनिस्ट्री ऑफ ट्रांसपोर्ट के प्रवक्ता मिथम अल-सफी ने सरकारी समाचार एजेंसी ‘इराकी न्यूज एजेंसी’ को हवाई क्षेत्र बंद किए जाने के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इससे पहले इराकी हवाई क्षेत्र से सभी एयरक्राफ्ट को बाहर कर दिया गया था.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola