होली पर भद्रा का साया, जानें लीजिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Feb 2025 8:46 AM
Holi 2025 bhadra saaya
Holi 2025: इस वर्ष होली दहन के संबंध में ज्योतिषियों का स्पष्ट मत है कि यह दहन 13 मार्च की मध्य रात्रि को होगा. भद्रा के मुख में दहन करना अशुभ माना जाता है, इसलिए विशेष परिस्थितियों में शास्त्रों के अनुसार मुख में दहन की अनुमति दी गई है.
Holi 2025, Holika Dahan 2024: होलिका दहन के अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है, जिसे धुलेंडी के नाम से जाना जाता है. धुलेंडी का अर्थ है रंगों से भरी होली. इसके पश्चात रंगपंचमी पर भी रंगों की होली खेली जाती है. इस वर्ष होलिका दहन और धुलेंडी के अवसर पर भद्रा के साथ-साथ चंद्र ग्रहण का भी प्रभाव है. ऐसे में यह जानना आवश्यक है कि होलिका दहन की पूजा कब करनी चाहिए और कब होली का आनंद लेना चाहिए.
जानें कब होगा होलिका दहन
फाल्गुनी पूर्णिमा के अवसर पर 13 मार्च को होलिका दहन के समय भद्रा का प्रभाव रहेगा. इस कारण प्रदोषकाल नहीं होगा, और मध्यरात्रि में होलिका दहन के लिए 1 घंटे 04 मिनट का सर्वोत्तम समय निर्धारित किया गया है. इस दिन भद्रा की अवधि 12 घंटे 51 मिनट होगी. ज्योतिर्विदों के अनुसार, यदि भद्रा मध्यरात्रि तक बनी रहती है, तो शास्त्रों में भद्रा के मुख को छोड़कर पूंछ में होलिका दहन की अनुमति दी गई है.
क्या होली पर नहीं खेल पाएंगे रंग, इस दिन लग रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण
होलिका दहन के शास्त्रीय नियम
- प्रथम नियम के अनुसार, होलिका दहन के समय भद्राकाल अर्थात् विष्टि काल का होना वर्जित है.
- द्वितीय नियम यह बताता है कि यदि भद्रा मृत्यु लोक में उपस्थित नहीं है, तो होलिका दहन किया जा सकता है.
- तृतीय नियम के अनुसार, पूर्णिमा प्रदोषकाल में होनी चाहिए. अर्थात् उस दिन सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्तों में पूर्णिमा तिथि का होना आवश्यक है.
- चतुर्थ नियम यह कहता है कि यदि भद्रा उपस्थित है, तो पूंछ काल में होलिका दहन किया जा सकता है, बशर्ते कि ज्योतिष गणना इसकी अनुमति देती हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










