क्या होली पर नहीं खेल पाएंगे रंग, इस दिन लग रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण
Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Feb 2025 12:43 PM
Chandra Grahan on Holi 2025
Chandra Grahan on Holi 2025: हर वर्ष होली फाल्गुन पूर्णिमा के अगले दिन मनाई जाती है और इस वर्ष होली के अवसर पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन होता है और इस बार होली की पूर्णिमा पर भी ग्रहण का प्रभाव रहेगा. इसका अर्थ है कि इस साल होली के रंग खेलने के दौरान ग्रहण उपस्थित रहेगा. ऐसे में यह प्रश्न उठता है कि क्या इस वर्ष ग्रहण के समय होली का रंग खेला जाएगा और चंद्र ग्रहण के दौरान होली का उत्सव मनाया जाएगा. आइए जानते हैं कि होली कब खेली जाएगी और चंद्र ग्रहण का समय क्या होगा.
Chandra Grahan on Holi 2025: इस वर्ष होली के अवसर पर चंद्रग्रहण का योग बन रहा है.होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है और इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण होगा.ग्रहण की घटना फाल्गुन पूर्णिमा की रात को घटित होगी, जबकि अगले दिन रंगों से भरी होली का उत्सव मनाया जाएगा.इस संदर्भ में लोगों के मन में यह प्रश्न उठ रहा है कि क्या इस बार ग्रहण के दौरान होली खेली जाएगी.आइए, हम आपको बताते हैं कि इस बार होली की तिथि कब से कब तक है और ग्रहण का समय क्या होगा.
जानें कब से कब तक रहेगा चंद्रग्रहण
चंद्र ग्रहण 14 मार्च को सुबह 9:29 बजे से दोपहर 3:29 बजे तक रहेगा.
इस दिन है साल का पहला चंद्रग्रहण, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान
क्या होली में खेल सकेंगे रंग
यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा, इसलिए होली पर रंग खेलने पर कोई मनाही नहीं है
होली कब मनाई जाएगी
होली 14 मार्च की सुबह मनाई जाएगी.इस दिन होली की पूर्णिमा तिथि पर स्नान, दान और अन्य धार्मिक कार्य किए जाएंगे.पूर्णिमा का व्रत 13 मार्च को रखा जाएगा.जो लोग व्रत रखते हैं, वे 13 मार्च को चंद्रमा को अर्घ्य देंगे.अगले दिन स्नान और दान का कार्य करेंगे.पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा और कथा अवश्य करें.फाल्गुन पूर्णिमा के स्नान के बाद दान-पुण्य करना न भूलें और पितरों का तर्पण भी करें.
चंद्र ग्रहण का अनुभव कैसे होता है?
चंद्र ग्रहण तब उत्पन्न होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के मध्य स्थित हो जाती है, जिसके परिणामस्वरूप सूर्य की किरणें चंद्रमा तक नहीं पहुँच पातीं और वह आंशिक या पूर्ण रूप से अंधकार में डूब जाता है.
चंद्र ग्रहण किन देशों में दिखाई देगा
नासा की वेबसाइट के अनुसार, 2025 का पहला चंद्र ग्रहण अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और पश्चिमी अफ्रीका में देखा जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










