Hartalika Teej 2025 Puja Time: हरतालिका तीज व्रत के दिन इस समय करें पूजा, मिलेगा सौभाग्यफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Aug 2025 11:13 AM

विज्ञापन

हरतालिका तीज व्रत के पूजा का समय

Hartalika Teej 2025 Puja Time: हरतालिका तीज व्रत पर पूजा का शुभ समय जानना बेहद आवश्यक है. इस दिन प्रातःकाल और प्रदोष काल में पूजा करने से माता पार्वती और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है. सही मुहूर्त में पूजा करने से व्रत का फल अधिक शुभ होता है और सौभाग्य, सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.

विज्ञापन

Hartalika Teej 2025 Puja Time: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हर साल हरतालिका तीज का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस वर्ष यह शुभ दिन 26 अगस्त, मंगलवार को पड़ रहा है. हरतालिका तीज व्रत मुख्यतः सुहागिन महिलाओं द्वारा अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु और वैवाहिक सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखा जाता है. साथ ही, अविवाहित कन्याएं भी इस दिन उपवास करती हैं ताकि उन्हें शिव जैसा सुयोग्य वर प्राप्त हो. यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक भी माना जाता है. आइए जानते हैं हरतालिका तीज का शुभ मुहूर्त क्या है.

हरतालिका तीज व्रत का शुभ मुहूर्त

हरतालिका तीज पर प्रातःकाल पूजन का शुभ समय सुबह 05:56 बजे से लेकर सुबह 08:31 बजे तक रहेगा, यानी कुल 02 घंटे 35 मिनट का समय पूजा-अर्चना के लिए अनुकूल है. प्रदोष काल में पूजन का मुहूर्त शाम 06:49 बजे से शाम 07:11 बजे तक रहेगा.

ये भी पढ़ें: Hartalika Teej 2025 Puja Samagri: हरितालिका तीज व्रत से पहले देखें पूजा सामग्री की चेकलिस्ट, भूलकर भी न करें मिस

अन्य विशेष मुहूर्त इस प्रकार हैं:

  • अभिजित मुहूर्त: 11:57 AM से 12:48 PM
  • विजय मुहूर्त: 02:31 PM से 03:23 PM
  • सायाह्न संध्या: 06:49 PM से 07:56 PM
  • राहुकाल: हिन्दू धर्म में राहुकाल का समय पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना गया है. इस दिन राहुकाल दोपहर 03:36 बजे से शाम 05:13 बजे तक रहेगा.

हरतालिका तीज व्रत 2025: शुभ योग

इस बार हरतालिका तीज पर चार महत्वपूर्ण शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का धार्मिक महत्व और भी बढ़ गया है. पूरे दिन रवि योग, शुभ योग, साध्य योग रहेंगे. साथ ही, गुरु और चंद्रमा एक-दूसरे के केंद्र भाव में स्थित रहेंगे, जिससे गजकेसरी योग बन रहा है. इन शुभ योगों में भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा, भजन और कीर्तन करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं. यह दिन विशेष रूप से व्रतियों के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola