Happy Lohri 2026 Wishes: फसल का यह खूबसूरत त्योहार … लोहड़ी के शुभ अवसर पर यहां से दें शुभकामनाएं
Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Jan 2026 11:38 AM
लोहड़ी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Lohri 2026 Wishes: लोहड़ी 2026 खुशियों, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक है. इस खास मौके पर लोग अलाव जलाकर नाच-गान करते हैं और अपनों को सुंदर संदेश भेजते हैं. यहां पढ़ें लोहड़ी के बधाई संदेश जो आपके जश्न को और खास बनाएंगे.
Happy Lohri 2026 Wishes: कल 13 जनवरी को देशभर में लोहड़ी का पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा. लोहड़ी को फसल के उत्सव के रूप में जाना जाता है, जो पौष या माघ मास के दौरान आता है. इस खास शाम लोग अलाव के चारों ओर एकत्र होकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य और लोकगीतों का आनंद लेते हैं. लोहड़ी से जुड़ी कई धार्मिक और लोक मान्यताएं प्रचलित हैं. इस शुभ अवसर पर आप भी अपनों को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं भेजकर पर्व की खुशियां साझा करें.
Happy Lohri 2026 Wishes: लोहड़ी का लौ
लोहड़ी की लौ
आपके जीवन में खुशियों का उजास भर दे,
जैसे-जैसे अग्नि प्रज्वलित हो,
वैसे-वैसे सारे दुख दूर हो जाएं।
हैप्पी लोहड़ी 2026
Happy Lohri 2026 Wishes: लोहड़ी का प्रकाश
लोहड़ी का प्रकाश
आपकी जिंदगी से हर अंधकार मिटा दे,
इसी शुभकामना के साथ
आइए मिलकर लोहड़ी का पर्व मनाएं।
हैप्पी 2026 लोहड़ी!
Happy Lohri 2026 Wishes: इस पावन अवसर पर
इस पावन पर्व पर
आप अपने परिवार, मित्रों और अपनों के संग
खुशियों के पल साझा करें,
यही मेरी शुभकामना है।
लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं 2026
Happy Lohri 2026 Wishes: सर्दी और मिठास
सर्दी की ठिठुरन में
मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ की मिठास,
अलाव की गर्माहट के साथ
आपका जीवन खुशियों से भर जाए।
मुबारक हो लोहड़ी का त्योहार
Happy Lohri 2026 Wishes: दिल से दुआ
हम आपके दिल के करीब रहते हैं,
इसलिए आपकी हर खुशी की दुआ करते हैं,
कहीं कोई पहले न कह दे,
इसलिए सबसे पहले कहते हैं—
हैप्पी लोहड़ी 2026!
ये भी पढ़ें: 13 या 14 जनवरी? लोहड़ी की तारीख पर न हों कन्फ्यूज, जानें पूजा का सही समय और शुभ मुहूर्त
Happy Lohri 2026 Wishes: जश्न की शुरुआत
फिर आ गई है जश्न की घड़ी,
लोहड़ी मनाने की हो गई तैयारी,
सब मिलकर गाएं, नाचें और खुशियां मनाएं,
लोहड़ी का पर्व खुशियां लाए ढेर सारी।
लोहड़ी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










