Lohri 2026 Date, Subh Muhurat: 13 या 14 जनवरी? लोहड़ी की तारीख पर न हों कन्फ्यूज, जानें पूजा का सही समय और शुभ मुहूर्त
Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Jan 2026 11:53 AM
लोहड़ी 2026 कब है ?
Lohri 2026 Date: लोहड़ी इस साल किस दिन मनाई जाएगी 13 या 14 जनवरी, इसे लेकर कंफ्यूजन है. जानें इस पर्व की सही डेट, महत्व, शुभ समय, पारंपरिक रीति-रिवाज, फसलों का उत्सव और कैसे मनाएं लोहड़ी 2026। अलाव, भांगड़ा और गजक-रेवड़ी का आनंद लें.
Lohri 2026 Date, Subh Muhurat: लोहड़ी 2026 का त्योहार हर साल सर्दियों के समापन और फसल की खुशियों का प्रतीक बनकर आता है। देशभर में लोग इस अवसर को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। भव्य दावत, अलाव और पारंपरिक भांगड़ा-गिद्दा के साथ यह पर्व खास बन जाता है। पंजाब और हरियाणा में हिंदू और सिख समुदाय इसे बड़े प्रेम और उमंग के साथ मनाते हैं. लोहरी 2026 की डेट को लेकर लोगों के मन में कंफ्जूजन है, यहां जानें.
लोहड़ी 2026: सही तारीख और शुभ समय
- लोहड़ी मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाई जाती है.
- साल 2026 में लोहड़ी की तिथि: 13 जनवरी, मंगलवार
- मकर संक्रांति: 14 जनवरी 2026, बुधवार, दोपहर 03:13 बजे
- अग्नि प्रज्वलन का शुभ समय: शाम 06:30 बजे से रात 08:30 बजे तक
- इस तरह से सही पंचांग के अनुसार आप अपने परिवार और मित्रों के साथ लोहड़ी का पर्व आराम से मना सकते हैं.
लोहड़ी का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
- लोहड़ी सिर्फ फसलों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह दिन दिनों के बढ़ने और सर्दियों के समापन का प्रतीक भी है.
- किसान अपनी सफल फसलों के लिए प्रकृति का आभार व्यक्त करते हैं.
- परिवार और मित्र मिलकर नए साल में खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं.
- पारंपरिक भोजन, लोकगीत और नृत्य के माध्यम से यह पर्व सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव भी मजबूत करता है.
लोहड़ी के पारंपरिक रीति-रिवाज
लोहड़ी के दिन लोग आमतौर पर आंगन या खुले मैदान में भव्य अलाव जलाते हैं.
लोहड़ी 2026 में क्या खाएं और कैसे मनाएं
- आग में अनाज, मूंगफली, पॉपकॉर्न और मिठाइयां चढ़ाई जाती हैं.
- पारंपरिक नृत्य जैसे भांगड़ा और गिद्दा के साथ जश्न मनाया जाता है.
- लोग सरसों का साग, मक्के की रोटी, गजक और रेवड़ी का आनंद लेते हैं.
- इस पर्व में अग्नि और परिवार के चारों ओर जमा समुदाय, भाईचारे और आभार का संदेश फैलाता है.
ये भी पढ़ें: लोहरी की आग में अर्पित करें ये 4 खास चीजें, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि
लोहड़ी उत्सव का आधुनिक अंदाज
आजकल, लोहड़ी की खुशियों को सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम (Instagram) पर भी साझा किया जाता है. लोग अलाव के चारों ओर फोटो और वीडियो बनाकर अपने उत्सव को डिजिटल दुनिया में भी जीवंत करते हैं.
ये भी पढ़ें: लोहड़ी पर अपनों को दें ये खास उपहार, यहां देखें बेस्ट गिफ्ट आइडियाज
लोहड़ी 2026 कब है?
लोहड़ी 2026 13 जनवरी, मंगलवार को मनाई जाएगी.
लोहड़ी का महत्व क्या है?
यह पर्व फसलों की खुशहाली, सर्दियों के अंत और दिन बड़े होने की शुरुआत का प्रतीक है.
लोहड़ी के दिन कौन-से पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं?
सरसों का साग, मक्के की रोटी, गजक, रेवड़ी, मूंगफली और पॉपकॉर्न.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










