Guru Pushya Nakshatra 2025: बनने वाला है गुरु पुष्य नक्षत्र का महायोग, जरुर करें इन चीजों की खरीदारी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Aug 2025 1:22 PM
Guru Pushya Nakshatra 2025 (AI Generated Image)
Guru Pushya Nakshatra 2025: 21 अगस्त 2025 को पड़ने वाला गुरु पुष्य नक्षत्र बेहद शुभ संयोग लेकर आ रहा है. इस दिन किए गए धार्मिक कार्य, निवेश, सोना-चांदी की खरीदारी और नए कार्य की शुरुआत विशेष फलदायी मानी जाती है. जानें इस महायोग का महत्व और इससे मिलने वाले लाभ
Guru Pushya Nakshatra 2025: हिंदू पंचांग में पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभ और कल्याणकारी नक्षत्र माना गया है. जब यह नक्षत्र गुरुवार के दिन पड़ता है तो इसे गुरु पुष्य नक्षत्र कहा जाता है. इस दिन किसी भी शुभ कार्य, खरीदारी या नए कार्य की शुरुआत के लिए मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि यह दिन स्वयं में अत्यंत मंगलकारी होता है.
गुरु पुष्य नक्षत्र का आरंभ और समाप्ति
आरंभ: 21 अगस्त 2025, गुरुवार सुबह 12:27 बजे से
समाप्ति: 22 अगस्त 2025, शुक्रवार सुबह 12:08 बजे तक
इस अवधि में पूरे दिन शुभ कार्य और खरीदारी करना लाभकारी रहेगा.
गुरु पुष्य नक्षत्र का महत्व
- पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है.
- इसके स्वामी शनि हैं और इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करते हैं.
- ज्योतिष शास्त्र में इसे धन, समृद्धि और सफलता का कारक माना गया है.
- मान्यता है कि इस दिन किया गया कार्य अवश्य सफल होता है और उसमें निरंतर वृद्धि होती है.
गुरु पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदें?
- सोना और चांदी
- वाहन, भूमि और भवन
- आभूषण और अन्य कीमती सामान
- नया व्यवसाय शुरू करना या निवेश करना भी अत्यंत शुभ है
गुरु पुष्य नक्षत्र क्यों है पवित्र?
चंद्रमा मन और धन का कारक ग्रह है. चूंकि पुष्य नक्षत्र के दिन चंद्रमा अपनी स्वयं की राशि कर्क में रहते हैं, इसलिए यह योग विशेष रूप से पवित्र और कल्याणकारी माना जाता है. इस दिन खरीदी गई वस्तुएं घर में समृद्धि और स्थायी सुख लेकर आती हैं.
ये भी देखें: Masik Shivratri 2025: कब है मासिक शिवरात्रि? जानें सही तिथि और मुहूर्त
गुरु पुष्य नक्षत्र में करें ये उपाय
- धन लाभ के लिए: चांदी का लक्ष्मी यंत्र या चांदी का चौकोर टुकड़ा खरीदकर पूजन करें.
- समृद्धि के लिए: भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का विधिवत पूजन करें.
- विवाह और नए कार्य में सफलता के लिए: इस दिन धार्मिक अनुष्ठान या निवेश करें.
- गुरु बल बढ़ाने के लिए: गाय को पीली रोटी खिलाएं, इससे कार्य में ऊर्जा और सफलता मिलती है.
निष्कर्ष यह है कि 21 अगस्त 2025 का गुरु पुष्य नक्षत्र वाहन, सोना, चांदी, भूमि और भवन की खरीदारी के लिए उत्तम समय है. इस दिन किए गए शुभ कार्य जीवन में सकारात्मकता, सफलता और धन लाभ प्रदान करते हैं.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










