Govardhan Puja Samagri List: कल है गोर्वधन पूजा, नोट कर लें पूजा की सामाग्री 

Author :Neha Kumari
Published by :Neha Kumari
Updated at :21 Oct 2025 6:25 PM
विज्ञापन
Govardhan Puja

AI Image

Govardhan Puja Samagri List: गोवर्धन पूजा के दिन गोबर से पर्वत बनाकर उसकी पूजा-अर्चना की जाती है. माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सदा भक्तों पर बनी रहती है. साथ ही, घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इस पूजा के लिए किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता होती है. यहां नोट करें गोवर्धन पूजा सामग्री सूची.

विज्ञापन

Govardhan Puja Samagri List: गोवर्धन पूजा हिंदू धर्म का एक बेहद खास पर्व है. इस त्योहार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है. इस दिन लोग घरों या मंदिरों में गोबर से पर्वत बनाकर उसकी पूजा करते हैं. साथ ही, इस दिन भारत के कई स्थानों पर 56 प्रकार के व्यंजन भोग के रूप में चढ़ाए जाते हैं. यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की उस लीला को समर्पित है, जब उन्होंने देवराज इंद्र के प्रकोप से गोकुलवासियों की रक्षा के लिए अपनी कनिष्ठा उंगली (छोटी उंगली) पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था.आइए जानते हैं, इस पूजा को करने के लिए किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता पड़ती है.

गोवर्धन पूजा सामग्री सूची (Govardhan Puja Samagri List):

  • लाल कपड़ा
  • पंचामृत बनाने का सामान
  • गोबर
  • सुपारी
  • गंगाजल
  • आम के पत्ते
  • मिट्टी का दीया
  • घी
  • बाती या रुई
  • नारियल
  • कपूर
  • अगरबत्ती
  • धूपबत्ती
  • फूल
  • रोली
  • हल्दी
  • अक्षत
  • पान के पत्ते
  • पुष्पमाला
  • तुलसी के पत्ते
  • लौंग

गोवर्धन पूजा किस तारीख को है?

गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर 2025 को है.

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त कितने बजे से शुरू होगा?

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर 2025 की सुबह 6 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगा.

गोवर्धन पूजा के दिन किस रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है?

गोवर्धन पूजा के दिन पीला, हरा और नारंगी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola