Ganesh Visarjan 2025 Muhurat: आज अनंत चतुर्दशी पर इस समय करें गणपति बप्पा को विदा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Sep 2025 10:42 AM

विज्ञापन

गणेश विर्सजन 2025 का शुभ मुहूर्त

Ganesh Visarjan 2025 Shubh Muhurat: अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन का विशेष महत्व है. 10 दिन तक घर-घर में विराजमान रहने वाले गणपति बप्पा को विधि-विधान से विदा किया जाता है. सही मुहूर्त में विसर्जन करने से बप्पा का आशीर्वाद मिलता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

विज्ञापन

Ganesh Visarjan 2025 Shubh Muhurat: आज 6 सितंबर 2025 को अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर गणेश उत्सव का समापन होगा. इस दिन घर-घर में विराजे गणपति बप्पा का विसर्जन विधि-विधान से किया जाता है. गणेश चतुर्थी से आरंभ हुआ यह उत्सव अनंत चतुर्दशी पर समाप्त होता है. श्रद्धालु इस दिन विशेष पूजा-अर्चना कर बप्पा को विदा करते हैं. आइए जानते हैं अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि.

अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन मुहूर्त 2025(Ganesh Visarjan Muhurat)

  • चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ – 6 सितंबर 2025, सुबह 3:12
  • चतुर्दशी तिथि समाप्त – 7 सितंबर 2025, सुबह 01:41

10 दिन बाद गणेश विसर्जन क्यों आवश्यक है?

अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश उत्सव के पूरे 10 दिन पूरे हो जाते हैं. शास्त्रों में उल्लेख है कि यदि गणेश चतुर्थी पर आपने बप्पा की स्थापना का संकल्प लिया है, तो उचित समय और विधि से मूर्ति का विसर्जन करना अनिवार्य होता है. ऐसा न करने पर धार्मिक दोष लगने की संभावना होती है.

अनंत चतुर्दशी का महत्व

अनंत चतुर्दशी केवल गणेश विसर्जन का ही दिन नहीं है, बल्कि इसका अपना विशेष महत्व भी है. इस दिन मोक्ष की प्राप्ति और पापों से मुक्ति के लिए भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. व्रती इस दिन अनंत सूत्र हाथ में बांधते हैं, जो बंधन का प्रतीक माना जाता है. व्रत काल में नमक का सेवन वर्जित होता है और मीठे पदार्थ जैसे सेवईं या खीर ग्रहण किए जाते हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गजेन्द्र मोक्ष कथा का पाठ करने से जीवन की कई कठिनाइयाँ दूर हो जाती हैं.

गणेश विसर्जन की विधि(Ganesh Visarjan Vidhi)

  • गणेश विसर्जन के दिन सर्वप्रथम विधिवत पूजा और हवन करें.
  • एक लकड़ी की चौकी पर स्वास्तिक बनाकर अक्षत रखें और उसके ऊपर गुलाबी कपड़ा बिछाएं. कपड़े के चारों ओर सुपारी रखें.
  • जयकारों के साथ गणेश प्रतिमा को चौकी पर स्थापित करें.
  • अब गणेश जी की आरती करें, उन्हें भोग लगाएँ और फल व मोदक अर्पित करें. साथ ही उन्हें नए वस्त्र पहनाएँ.
  • रेशमी वस्त्र में फूल, मोदक, सुपारी और फल रखकर गणेश जी के समीप रखें.
  • हाथ जोड़कर गणपति से क्षमा प्रार्थना करें और अपने मनोकामना उनके दाहिने कान में कहें.
  • जयकारों के साथ प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक ले जाएं, वहां कपूर से आरती कर विधिपूर्वक विसर्जन करें.
  • अंत में जिस चौकी पर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी, उसे घर लाकर सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़े: गणेश विसर्जन के दौरान करें इस आरती का पाठ, मिलेगा शुभफल

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola