Ganesh Visarjan 2025: गणेश विसर्जन के दौरान करें इस आरती का पाठ, मिलेगा शुभफल
Published by : Neha Kumari Updated At : 05 Sep 2025 5:23 PM
AI Generated Photo
Ganesh Visarjan 2025: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भक्त गणपति की प्रतिमाओं को घरों और पंडालों में स्थापित करते हैं और 10 दिनों तक उनकी पूजा करते हैं. इसके बाद अनंत चतुर्दशी के दिन पहले पंडालों और घरों में पूजा-अर्चना और आरती का पाठ कर उन्हें विदा किया जाता है. गणेश चतुर्थी के दौरान आरती पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है.
Ganesh Visarjan 2025: प्रथम पूजनीय भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में हर साल देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है. यह त्योहार हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि में मनाया जाता है. मान्यता है कि जो भी भक्त पूरे दिल से गणेश चतुर्थी के दौरान भगवान गणपति की प्रतिमा घर में स्थापित कर उसकी पूजा-अर्चना करता है, साथ ही भक्त गणेश भगवान को समर्पित कुछ विशेष आरती गीतों को गाकर गणपति की आराधना करते हैं. कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. इसके साथ ही भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जित करने से पहले भी घर में उनकी पूजा कर इन आरती गीतों का पाठ करना शुभ माना जाता है.
गणेश जी की आरती
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा .
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
एक दंत दयावंत,
चार भुजा धारी .
माथे सिंदूर सोहे,
मूसे की सवारी ॥
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा .
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
पान चढ़े फल चढ़े,
और चढ़े मेवा .
लड्डुअन का भोग लगे,
संत करें सेवा ॥
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा .
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
अंधन को आंख देत,
कोढ़िन को काया .
बांझन को पुत्र देत,
निर्धन को माया ॥
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा .
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
‘सूर’ श्याम शरण आए,
सफल कीजे सेवा .
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा .
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
दीनन की लाज रखो,
शंभु सुतकारी .
कामना को पूर्ण करो,
जाऊं बलिहारी ॥
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा .
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
यह भी पढ़े:Ganesh Visarjan 2025: गणेश विसर्जन में बरतें ये सावधानियां, तभी मिलेगा बप्पा का आशीर्वाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










