ePaper

धनतेरस पर इस कारण से जरूर जलायें एक दीपक, जानें विधि

Updated at : 12 Nov 2020 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
धनतेरस पर इस कारण से जरूर जलायें एक दीपक, जानें विधि

Dhanteras 2020 : धनतेरस के दिन सोने की वस्तु का खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है. लेकिन इसके साथ ही एक और चीज धनतेरस पर करना बहुत जरूरी है, जिसे अकसर हम भूल जाते हैं, दीपदान.

विज्ञापन

धनतेरस के दिन आरोग्य के देवता धनवंतरि और धन के देवता कुबरे की पूजा का विधान है. इस दिन इनकी पूजा से घर परिवार में शांति बनी रही थी और सभी स्वस्थ रहते हैं. कुबेर की पूजा होने के कारण इस दिन सोना-चांदी एवं बरतन आदि खरीदने की परंपरा है. धनतेरस के दिन सोने की वस्तु का खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है. लेकिन इसके साथ ही एक और चीज धनतेरस पर करना बहुत जरूरी है, जिसे अकसर हम भूल जाते हैं, दीपदान.

धनतेरस के दिन मृत्यु के देवता यमराज के नाम पर एक दीपक जलाना चाहिए. इससे ना सिर्फ यमराज प्रसन्न होते हैं, बल्कि उन्होंने यह आशीर्वाद दिया है कि अगर कोई धनतेरस के दिन उनके नाम पर दीपक जलायेगा, तो वे उसकी अकाल मृत्यु दे रक्षा करेंगे. यही कारण है कि धनतेरस के दिन दीपदान का विशेष महत्व है.

Also Read: गरीबों को 2022 तक घर उपलब्ध कराना लक्ष्य, सरकार ने शहरी आवास योजना के लिए 18,000 करोड़ अतिरिक्त दिया, जानें कैसे मिल सकता है लाभ…

दीपक कैसे जलायें

घर में जितने सदस्य हों उनके नाम पर एक-एक दीया तैयार कर लें. दीये में सरसों का तेल डालें, यमराज के नाम पर घी से दीये जलाने का विधान नहीं है. यमराज के नाम पर दीया जलाने वाला व्यक्ति खुद उसे प्रज्ज्वलित करे और दीये को दक्षिण दिशा की ओर करके जलाये. कहते हैं धनतेरस पर दीपदान से अकाल मृत्यु से रक्षा होती है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola