नरसिंह जयंती 2026: आज करें इस चमत्कारी आरती और मंत्रों का पाठ

Updated:
विज्ञापन

आज नरसिंह जयंती पर करें इस आरती का पाठ

Narasimha Jayanti Aarti: नरसिंह जयंती पर जानें विशेष आरती और मंत्र, जिनके पाठ से भय, संकट और नकारात्मकता दूर होती है तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है.

विज्ञापन

Narasimha Jayanti Aarti: नरसिंह जयंती का पावन दिन भगवान नृसिंह की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन विधि-विधान से पूजा, आरती और मंत्रों का जाप करने से भय, संकट और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है. मान्यता है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाती है. ऐसे में आज के दिन विशेष आरती और शक्तिशाली मंत्रों का पाठ करना अत्यंत फलदायी माना जाता है.

भगवान नरसिंह की आरती

ॐ जय नरसिंह हरे,
प्रभु जय नरसिंह हरे ।
स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे,
स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे,
जनका ताप हरे ॥
ॐ जय नरसिंह हरे ॥

तुम हो दिन दयाला,
भक्तन हितकारी,
प्रभु भक्तन हितकारी ।
अद्भुत रूप बनाकर,
अद्भुत रूप बनाकर,
प्रकटे भय हारी ॥
ॐ जय नरसिंह हरे ॥

सबके ह्रदय विदारण,
दुस्यु जियो मारी,
प्रभु दुस्यु जियो मारी ।
दास जान आपनायो,
दास जान आपनायो,
जनपर कृपा करी ॥
ॐ जय नरसिंह हरे ॥

ब्रह्मा करत आरती,
माला पहिनावे,
प्रभु माला पहिनावे ।
शिवजी जय जय कहकर,
पुष्पन बरसावे ॥
ॐ जय नरसिंह हरे ॥

ये भी पढ़ें: आज नरसिंह जयंती पर सुनें ये अधर्म पर धर्म की विजय की प्रेरणादायक कथा

श्रद्धापूर्व करें इस मंत्रों का जाप

आपत्ति निवारक नरसिंह मंत्र –

ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्।
नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्यु मृत्युं नमाम्यहम्॥

नरसिंह गायत्री मंत्र –

ॐ वज्रनखाय विद्महे तीक्ष्ण दंष्ट्राय धीमहि | तन्नो नरसिंह प्रचोदयात ||

संपत्ति बाधा नाशक नरसिंह मंत्र –

ॐ नृम मलोल नरसिंहाय पूरय-पूरय

ऋण मोचक नरसिंह मंत्र –

ॐ क्रोध नरसिंहाय नृम नम:

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola