ePaper

Chhath Puja 2024 Sunset Time in Bihar: थोड़ी ही देर में दिया जाएगा डूबते सूरज को अर्घ्य, जानें बिहार के जिलों में कब होगा छठ पूजा का सूर्यास्त

Updated at : 07 Nov 2024 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
Chhath Puja 2024 Sandhya Arghyain Bihar

Chhath Puja 2024 Sandhya Arghyain Bihar

Chhath Puja 2024 Sandhya Arghyain Bihar: छठ पर्व अब बिहार के अलावा अन्य राज्यों और विदेशों में भी मनाया जाने लगा है. हालांकि, बिहार में इसे केवल एक पर्व के रूप में नहीं, बल्कि एक महापर्व के रूप में मान्यता दी गई है. यहां जानें कि बिहार के जिलों में आज छठ माह के तीसरे दिन सूर्यास्त का समय कब होगा.

विज्ञापन

Chhath Puja 2024 Sandhya Arghya, Sunset Time in Bihar: आज छठ महापर्व का तीसरा दिन है. अब से थोड़ी देर में डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा,. इस दिन छठ पूजा में सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा है. इसके बिना यह व्रत और पूजा अधूरी मानी जाती है. छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या समय अर्घ्य दिया जाता है, जबकि चौथे दिन प्रातः काल उषा समय अर्घ्य अर्पित किया जाता है. इस व्रत को करने वाली महिलाएं धन, धान्य, पति, पुत्र और सुख से परिपूर्ण तथा संतुष्ट रहती हैं. छठ पर्व बिहार के साथ-साथ अन्य राज्यों और विदेशों में भी मनाया जाने लगा है. हालांकि, बिहार में इसे केवल पर्व के रूप में नहीं देखा जाता, बल्कि इसे महापर्व के रूप में मान्यता प्राप्त है.

शहर सूर्यास्त का समय
पटना 17:05
गया 17:06
भागलपुर 16:58
पूर्णिया 16:54
मुजफ्फरपुर 17:03
सारण 17:05
दरभंगा 17:00
सुपौल 16:59
अररिया 16:54
रोहतास 17:09
मधुबनी 16:59
पूर्वी चंपारण 17:04
गोपालगंज 17:06
जमुई 17:01
बक्सर 17:09
शिवहर 17:02
भोजपुर 17:07
समस्तीपुर 17:00
वैशाली 17:03
सीतामढ़ी 17:01
औरंगाबाद 17:08
बेगूसराय 17:00
खगड़िया 16:59
बांका 16:58
कटिहार 16:54
नवादा 17:03
भभुआ 17:11
किशनगंज 16:57
सीवान 17:06
लखीसराय 17:01
जहानाबाद 17:05
अरवल 17:06
मधेपुरा 16:57
सहरसा 16:58
मुंगेर 16:59
नालंदा 16:59
शेखपुरा 17:02
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन