चैत्र पूर्णिमा पर ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, धन और सुख की होगी वर्षा

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Chaitra Purnima 2025 Upay

Chaitra Purnima 2025: चैत्र पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को खुश करने से धन की कमी नहीं होती है. यहां पर हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिनका पालन कर आप अपनी आर्थिक स्थिति को ठीक कर सकते हैं.

विज्ञापन

Chaitra Purnima 2025: हर महीने की शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि होती है पूर्णिमा, लेकिन चैत्र पूर्णिमा को साल की पहली और सबसे खास पूर्णिमा माना जाता है. यह दिन न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से बल्कि मानसिक शांति और धन प्राप्ति के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है. इस बार चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जयंती भी है, यानी यह दिन भगवान हनुमान के जन्मोत्सव का भी प्रतीक है.ऐसे में यह मौका दोगुना शुभ हो जाता है.

चैत्र पूर्णिमा 2025: कब है तिथि और शुभ मुहूर्त?

  • पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 12 अप्रैल 2025, रात 3:21 बजे
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त: 13 अप्रैल 2025, सुबह 5:51 बजे
  • उदय तिथि के अनुसार व्रत और पूजा: 12 अप्रैल 2025, शनिवार

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:29 से 5:14 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:30 से 3:21 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:44 से 7:06 बजे तक
  • निशिता काल: रात 11:59 से 12:44 बजे तक

चैत्र पूर्णिमा के उपाय

  • धन और समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें
  • खीर, फल और फूल का भोग अर्पित करें
  • “ॐ श्रीं श्रीये नमः” मंत्र का जाप करें
  • दीपक जलाएं और घर की सफाई करके शुभ वातावरण बनाएं
  • मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में बरकत आती है.
  • मानसिक शांति चाहिए? तो करें भगवान शिव का अभिषेक
  • भगवान शिव को कच्चे दूध से अभिषेक करें
  • “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें
  • बेलपत्र और सफेद फूल अर्पित करें
  • यह माना जाता है कि ऐसा करने से मानसिक तनाव और जीवन की उलझनों से राहत मिलती है.

चैत्र पूर्णिमा क्यों है खास?

यह दिन साल की पहली पूर्णिमा होती है, जिससे इसकी पवित्रता और बढ़ जाती है. हनुमान जयंती इसी दिन आती है, जिससे धार्मिक ऊर्जा कई गुना हो जाती है. इस दिन किए गए दान-पुण्य और साधना का फल कई गुना मिलता है.यह दिन आत्मशुद्धि, मानसिक शांति और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए बेहद प्रभावशाली है.

कब है मां जानकी जयंती 2025, जानिए व्रत रखने की सही विधि और समय

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola