कब है मां जानकी जयंती 2025, जानिए व्रत रखने की सही विधि और समय
Sita Navami 2025
Sita Navami 2025: सीता नवमी का उत्सव माता सीता की जयंती के रूप में मनाया जाता है, और इस दिन भगवान श्रीराम की कृपा प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है. सीता नवमी के अवसर पर विशेष उपाय करने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. आइए, जानते हैं कि इस वर्ष सीता नवमी कब है, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र क्या हैं.
Sita Navami 2025: वैषाख मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी का पर्व मनाया जाता है, जिसे जानकी नवमी या सीता जयंती के नाम से भी जाना जाता है. यह दिन भगवान श्रीराम की पत्नी मां सीता के जन्मदिन के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. विशेष रूप से विवाहित महिलाएं इस दिन अपने पतियों की लंबी उम्र और सुख-शांति की कामना के लिए व्रत करती हैं और पूजा-अर्चना करती हैं.
सीता नवमी 2025: कब है यह पर्व?
- नवमी तिथि शुरू: 5 मई 2025, सुबह 7:35 बजे
- नवमी तिथि समाप्त: 6 मई 2025, सुबह 8:38 बजे
- उदय तिथि के अनुसार पर्व की तिथि: 5 मई, सोमवार
- मध्यान्ह पूजा मुहूर्त: सुबह 11:14 बजे से दोपहर 1:52 बजे तक
जानकी नवमी की पूजा विधि
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ-सुथरे कपड़े पहनें
- घर या मंदिर में मां सीता की प्रतिमा या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं
- फल, फूल और मिठाई का भोग अर्पित करें
- रामायण या सीता चरित्र कथा का पाठ करें
- जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या दक्षिणा का दान करना शुभ माना जाता है
- व्रत रखने वाले दिनभर फलाहार या सात्विक भोजन करें
जानकी नवमी का महत्व
मां सीता को शुद्धता, संयम और समर्पण की प्रतीक माना जाता है. उनकी पूजा करने से जीवन में धैर्य, पवित्रता और कर्तव्य भावना आती है. उनका जीवन यह सिखाता है कि त्याग और सहनशीलता से भी धर्म की राह पर चलना संभव है. जो महिलाएं इस दिन सच्चे मन से पूजा करती हैं, उन्हें वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.
चैत्र पूर्णिमा पर ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, धन और सुख की होगी वर्षा
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










