Karwa Chauth Vrat: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत?

Published by : Neha Kumari Updated At : 04 Oct 2025 9:04 PM

विज्ञापन

AI Image

Karwa Chauth Vrat: करवा चौथ का पर्व इस साल 10 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा. इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सलामती के लिए करती हैं. पर्व के दौरान महिलाओं को भूखा रहना पड़ता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह व्रत गर्भवती महिलाओं को करना चाहिए या नहीं. आइए जानते हैं.

विज्ञापन

Karwa Chauth Vrat: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बेहद खास होता है. इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके माता करवा की पूजा-अर्चना करती हैं. माना जाता है कि इस व्रत को करने से पति की आयु बढ़ती है और दांपत्य जीवन में मधुरता और खुशहाली बनी रहती है. वैसे तो यह व्रत हर सुहागिन महिला कर सकती है, लेकिन जब बात गर्भवती महिलाओं की आती है तो मन में सवाल उठते हैं कि क्या गर्भवती महिलाओं को यह व्रत करना चाहिए या नहीं. क्योंकि इस व्रत के दौरान महिलाओं को चंद्रमा के दर्शन तक भूखा रहना पड़ता है. ऐसे में लोगों के मन में डर रहता है कि यदि महिलाएँ इस अस्वस्थ अवस्था में व्रत करें तो क्या यह बच्चे के लिए यह सुरक्षित होगा या नहीं. आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से .

क्या गर्भवती महिलाएं करवा चौथ का व्रत कर सकती हैं?


शास्त्रों में कहीं यह नहीं कहा गया है कि गर्भवती महिलाएं यह व्रत नहीं कर सकतीं. आचार्यों का कहना है कि यदि गर्भवती महिलाएँ इस व्रत को अपनी इच्छा से करना चाहती हैं तो वह कर सकती हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ नियमों का पालन करना होगा. साथ ही कुछ जरूरी सावधानियाँ भी बरतनी होंगी.

गर्भवती महिलाओं को कभी भी निर्जला व्रत नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह शिशु पर असर डाल सकता है. व्रत के दौरान उन्हें थोड़ी-थोड़ी देर में फलों, जूस, दूध, मेवे और पोषक बीजों सहित अन्य चीजों का सेवन करना चाहिए और पर्याप्त मात्रा में जल ग्रहण करना चाहिए.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: Kartik Month 2025 Start Date: कब से शुरू हो रहा है कार्तिक मास? इस महीने करें ये काम, मिलेगी भगवान विष्णु की कृपा, दूर होंगे सारे दुख

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola