भौम प्रदोष व्रत के दिन ना करें ये गलतियां, नाराज हो सकते हैं शिव जी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Feb 2025 6:00 AM

विज्ञापन

Bhaum Pradosh Vrat 2025 never do these mistakes

Bhaum Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत हर महीने दो बार मनाया जाता है. इस दिन भक्तगण प्रातः से लेकर संध्या तक उपवास करते हैं. शिव परिवार की आराधना के बाद, विधिपूर्वक पूजा करके व्रत का पारण किया जाता है.

विज्ञापन

Bhaum Pradosh Vrat 2025:  इस वर्ष आज 25 फरवरी 2025, मंगलवार के दिन भौम प्रदोष व्रत रखा जा रहा है. जैसा कि हिंदू पंचांग में उल्लेखित है. जिस दिन प्रदोष व्रत होता है, उसे उस दिन के नाम से संबोधित किया जाता है. उदाहरण के लिए, सोमवार को सोम प्रदोष और मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है. इस दिन भगवान भोलेनाथ के साथ-साथ हनुमानजी की पूजा और आराधना की जाती है.

आज है फरवरी माह का  दूसरा प्रदोष व्रत

25 फरवरी को द्वादशी तिथि दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक विद्यमान रहेगी. इसके पश्चात त्रयोदशी तिथि का आरंभ होगा. शास्त्रों के अनुसार, प्रदोष व्रत का आयोजन त्रयोदशी तिथि के दौरान प्रदोष काल में किया जाता है. इस प्रकार, 25 फरवरी को प्रदोष व्रत का आयोजन किया जाएगा. चूंकि 25 फरवरी मंगलवार है, इसे भौम प्रदोष व्रत के रूप में जाना जाएगा.

प्रदोष व्रत पूजा का मुहूर्त

25 फरवरी को शुभ चौघड़िया दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. इसके बाद लाभ चौघड़िया शाम 7 बजकर 52 मिनट से 9 बजकर 26 मिनट तक उपलब्ध होगा.

शिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा में भूल से भी न करें ये 5 गलतियां, नहीं मिलेगा शुभ फल

भौम प्रदोष व्रत के दिन गलती से भी न करें ये कार्य

25 फरवरी को शुभ चौघड़िया दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. इसके बाद लाभ चौघड़िया शाम 7 बजकर 52 मिनट से 9 बजकर 26 मिनट तक उपलब्ध होगा.

  • भौम प्रदोष व्रत के दिन गलती से भी न करें ये कार्य
  • भौम प्रदोष व्रत के अवसर पर भगवान शिव की पूजा करते समय तुलसी का पत्ता नहीं चढ़ाना चाहिए.
  • इस दिन नीले रंग के वस्त्र पहनने से बचें.
  • तामसिक भोजन और मदिरा का सेवन न करें.
  • किसी व्यक्ति का अपमान न करें और अशिष्ट शब्दों का प्रयोग न करें.
  • व्रत रखने वाले व्यक्तियों को इस दिन बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए.

भौम प्रदोष व्रत का महत्व

इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की उपासना की जाती है. धार्मिक विश्वास के अनुसार, इस व्रत के पालन से मन की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में आने वाली कठिनाइयां समाप्त होती हैं.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी यहां पढ़ें: झारखंड के इस मंदिर में पूरी होती है मनोकामना, पाहन करते हैं मुंडारी भाषा में मंत्रोच्चार

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola