Ashadh Month 2024 में बन रहा है महाभारत काल जैसा अशुभ संयोग, दुर्योग काल में बढ़ सकती है परेशानी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Jun 2024 9:51 AM

विज्ञापन

Ashadh Month 2024

Ashadh Month 2024: 23 जून से 21 जुलाई तक आषाढ़ मास के दौरान कृष्ण पक्ष में द्वितीया तिथि और चतुर्थी तिथि के क्षय होने से यह पक्ष 13 दिनों की होगी और यह काल दुर्योग (Duryoga) काल के रूप में होगा.

विज्ञापन

Ashadh Month 2024: आषाढ माह के 23 जून से 21 जुलाई तक बड़ा ही कष्टकारी रहने वाला है आपको बता दे आषाढ मास के कृष्णपक्ष 13 दिन का रहेगा इस पक्ष में चतुर्दशी तिथि का क्षय हो गया है इसलिए यह पक्ष 13 दिन का ही है ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ऐसे पक्ष को विश्व शस्त्र अथवा त्रयोदश दिन का पक्ष कहा जाता है यह पक्ष बहुत ही कष्टकारी एवं अशुभ फल देने वाला पक्ष बन रहा है माना जाता है ऐसा पक्ष पुरे विश्व के लिए महाविनाशकारी रहने वाला है ऐसा पक्ष मंगल कार्य हेतु शुभ नहीं होता है.

ऐसा दुर्लभ संयोग जिसमे अतिवृष्टि, अनावृष्टि राजनितिक में भी बदलाव दिखाई देगा. राजसता का परिवर्तन हो सकता है सता में रह रहे लोग के साथ अलगाव की स्थिति बनेगी, समाज में वर्ग, भेद आदि को लेकर उपद्रव होने की संभावना बढ़ जाएगी इससे लगभग पुरे वर्ष तक ऐसी समस्या बनी रहेगी एस स्थिति को ऋषियों ने महाउत्पात के श्रेणी में रखा है समस्त प्रकृति को पीड़ित करने वाले यह दुर्योग काल संक्रामक रोग की वृद्धि कर सकता है. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दुर्योग काल आषाढ मास में 23 जून 2024 से 21 जुलाई 2024 तक बना रहेगा महाभारत काल के समय यह संयोग बना हुआ था जिसे बहुत परेशानी हुई थी.

इस पक्ष में शुभ कार्य नहीं होंगे

देवगुरु वृहस्पति 03 जून से उदय है अब तक शुक्र अस्त थे शुक्र उदय 28 जून को पश्चिम दिशा में उदय होंगे फिर भी मांगलिक कार्य जैसे विवाह,गृह प्रवेश ,वास्तु पूजन मुंडन संस्कार ,नामकरण इत्यादि सभी कार्य वर्जित होंगे.

वर्षा का संयोग कैसा रहेगा

आषाढ मास के प्रथम सप्ताह में वर्षा गर्जन के साथ होनी चाहिए अगर नहीं हुआ तो आगे आगे दो महीनो में वर्षा का अभाव रह सकता है ऐसे पक्ष में कई तरह से परेशानी बनती है ऐसा माना जाता है वर्षा होगी तो अच्छी होने की संभावना है फसल अच्छा होगा.

इस पक्ष का प्रभाव कैसा रहेगा

विश्व शस्त्र संयोग बनने के कारण प्राकृतिक प्रकोप बढ़ने की आशंका जताई जा रही है आषाढ कृष्ण पक्ष 13 दिन का होगा.ज्योतिष शास्त्र में इसे दुर्योग काल माना जा रहा है ऐसा संयोग कई वर्षो में बनता है और इसे विश्व शास्त्र पक्ष कहते है.महाभारत युद्ध के पहले 13 दिन का ऐसा दुर्योग काल आया था उस समय बड़ी जनधन की हानि हुई थी घनघोर युद्ध हुआ था इस वर्ष यह दुर्योग काल के कारण प्रकृति का प्रकोप बढ़ने की आशंका बन रही है आषाढ कृष्ण पक्ष 13 दिन का है जिसे पृथ्वी पर जन हानि युद्ध की संभवाना होती है पुरे विश्व के लिए कष्टकारी होता है इस पक्ष में दैनिक उपयोग में आने वाले वस्तु पर इसका प्रभाव देखा जा सकता है सभी के भाव में तेजी होगी .

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola