Aaj Ka Rashifal 1 February 2025: मकर राशि वालों को राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिलेगा, जानें आज 1 फरवरी का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Feb 2025 4:00 AM
Aaj Ka Rashifal 1 February 2025
Aaj Ka Rashifal 1 February 2025: आज तारीख है 1 फरवरी 2025 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.
Aaj Ka Rashifal 1 February 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..
मेष-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा. भूमि और संपत्ति से संबंधित विवादों का समाधान होगा. नौकरी में प्रगति के अवसर मिलेंगे और सफल कार्य करने का मौका प्राप्त होगा. सुख-सुविधाओं के साधनों की उपलब्धता होगी. आर्थिक लाभ की संभावना है. व्यापारिक यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी और पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे.
वृष-राजनीतिक क्षेत्र में लाभ की संभावना है. कार्यस्थल पर सहयोगियों से सहयोग प्राप्त होगा और प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी, अधूरे कार्यों का समापन होगा, धन की प्राप्ति होगी, और मान-यश-प्रतिष्ठा के साथ उपहार और पुरस्कार भी मिलेंगे. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी.
मिथुन-आपके इच्छित कार्य सफल होंगे और लाभकारी वातावरण का आरंभ होगा. नए कार्य में लाभ की संभावना है. गुप्त विरोधियों के षड़यंत्र विफल होंगे. माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा और प्रभावशाली व्यक्तियों से आवश्यक सहयोग मिलेगा. आपका मन प्रसन्न रहेगा.
कर्क-आप शुभ कार्यों का संपादन करेंगे और सद्भावनाएं एवं शुभ संदेश प्राप्त करेंगे. उद्योग और व्यापार में सफलता मिलेगी और गृह उपयोगी वस्तुओं का संचय करेंगे. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.
सिंह- सामाजिक संपर्क के माध्यम से लाभ प्राप्त होगा, जिससे आदर और सम्मान में वृद्धि होगी. परिस्थितियों में सुधार आएगा, विगड़ें कार्य सफल होंगे, व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होगा, और परिवार के साथ भ्रमण और मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे. वाहन सुख की प्राप्ति होगी.
कन्या- नई आशाओं का संचार होगा, धैर्य और साहस के साथ सभी कार्य पूर्ण होंगे. धन के आगमन के अवसर बढ़ेंगे, नौकरी में उत्साह रहेगा, और यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा. भ्रमण और मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे.
तुला- विभिन्न समस्याओं का समाधान होगा, और परिश्रम से इच्छित सफलता की ओर बढ़ेंगे. आर्थिक संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे, लेकिन पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन में खर्च अधिक करना पड़ सकता है. शैक्षणिक उन्नति भी होगी.
वृश्चिक- राजनीतिक संपर्कों का प्रभाव बढ़ेगा, चिंतित इच्छाओं की पूर्ति होगी. व्यवसाय में शुभ परिवर्तन आएगा, आर्थिक लाभ होगा, और सम्मान तथा स्वाभिमान की रक्षा होगी. मित्रों और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, और भूमि-जायदाद के मामलों में प्रगति होगी.
धनु-आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी, सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों के लिए कुछ विशेष करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा, और किसी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में कई लोगों का सहयोग मिलेगा.
मकर-आपकी आजीविका से संबंधित चिंताएं समाप्त होंगी, साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी, पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी, विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी, और सामाजिक-राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिलेगा. बकाया राशि की प्राप्ति भी होगी.
कुंभ-लाभकारी प्रयास सफल होंगे, परिवार और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी, आय में बढ़ोतरी होगी, नए परिचयों का क्षेत्र विस्तारित होगा, घर में सुख-शांति का माहौल बनेगा, और आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी.
मीन-आपको चिंताजनक वातावरण से मुक्ति मिलेगी, मेहनत का फल मिलेगा, कार्यक्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, और आपके धैर्य, गंभीरता एवं सहनशीलता के कारण परिवार में महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










